Zee Star News
Breaking News
अन्य

मुख्यमंत्री उ0प्र्र0 श्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा लोक भवन लखनऊ में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अन्तर्गत नये चयनित 1334 अवर अभियंताओं एवं सगणकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

 

बाँदा, 04 सितम्बर, 2024-

मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र्र0 श्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा लोक भवन लखनऊ में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अन्तर्गत नये चयनित 1334 अवर अभियंताओं एवं सगणकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्टेªट स्थित एन0आई0सी0 सभागार में किया गया।

 

 

 

इसी क्रम में जनपद बाॅदा में भी जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य तथा विधायक सदर के प्रतिनिधि श्री रजत सेठ की उपस्थित में लाइव प्रसारण देखा गया तथा जनपद के नवनियुक्त 6 अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। मा0 मुख्यमंत्री जी ने नव चयनित अवर अभियंताओं को कहा कि वह अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पूरी निष्पक्षता एवं पारिदर्शिता के साथ यह नियुक्तियां की गयी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6.5 लाख युवाओं को नियुक्तियां प्रदान की गयी हैं। प्रदेश की अर्थ व्यवस्था देश की दूसरी बडी अर्थ व्यवस्था हो गयी है। उन्होेंने कहा कि योग्यता, प्रतिभा व क्षमता के आधार पर नौजवानो की नियुक्ति पूरी पारिदर्शिता के साथ बिना किसी भेदभाव के दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेकों विकास कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं तथा प्रदेश में 9 नये एयरपोर्ट बने हैं तथा सबसे बडा एयरपोर्ट जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर में बन रहा है।
जनपद में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अवर अभियंताओें क्रमशः श्री बुद्ध विलास पटेल, रवि प्रकाश मिश्रा, विकास गुप्ता, राजेन्द्र सिंह तथा कृषि अभियंत्रण में पियूष कुमार सिंह तथा पंचायती राज विभाग में श्री सुमन कुमार को नियुक्ति पत्र वितरित कियेे। उन्होंने नवनियुक्त अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरित करतेे हुए कहा कि वह अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर उनको जो कार्य सौपा जाए पूर्ण मनोयोग के साथ उसका निर्वहन करें। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि श्री विजय कुमार, राजकीय निर्माण निगम के अधिशाषी अभियंता सहित अन्य अभियंतागण उपस्थित रहे।

Related posts

परिवहन विभाग द्वारा चार स्कूली वाहनों के चालान एवं एक स्कूली बस को किया गया सीज

zeestarnews

पचनेही गांव विकास की बाट देख रहा है

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment