Zee Star News
Breaking News
अन्य

उप कृषि निदेशक बांदा श्री विजय कुमार ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा हेतु मिलेट्स के उपभोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्व वर्ष के रूप में मनाया गया था

 

दिनांक 9 सितंबर 2024

 

उप कृषि निदेशक बांदा श्री विजय कुमार ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा हेतु मिलेट्स के उपभोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्व वर्ष के रूप में मनाया गया था।

 

 

इस वर्ष भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत संचालित न्यूट्री सीरियल्स कार्यक्रम के तत्वाधान में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में श्री अन्न/मक्का/तिलहन फसलों को बढावा देने, खरीफ फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि एवं फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जनजागरूकता बढाने हेतु दिनांक 10 व 11 सितम्बर, 2024 को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज बाँदा के प्रेक्षागृह में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्री रामकेश निषाद जी मा० राज्य मंत्री जलशक्ति विभाग, उ०प्र० मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे एवं अन्य मा० जनप्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 10 सितम्बर, 2024 को पूर्वान्ह 11:30 बजे होगा। कार्यशाला में उपस्थित कृषकों को तकनीकी जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र बाँदा एवं बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बाँदा के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जायेगी।

 

उक्त कार्यशाला के साथ-साथ कृषि प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बाँदा, पशुपालन, उद्यान, जलजीवन मिशन, दुग्ध विकास विभाग, एन०आर० एल०एम०, रेशम, मत्स्य, भू-गर्भ जल विभाग, इफ्को / कृभको, विपणन विभाग एवं मण्डी विभाग, नेडा, जिला उद्योग केन्द्र, भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, प्रधानमंत्री फसल बीमा, वित्तीय निवेश (बैंकिंग) तथा एफ०पी०ओ० द्वारा स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी जायेगी।

 

अतः किसान भाइयों से अनुरोध है कि उक्त कार्यशाला/प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर ज्ञानार्जन करने का कष्ट करें।

Related posts

श्याम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खांईपार जिला बांदा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया

zeestarnews

संयुक्त निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, संयोजक पेंशन अदालत चित्रकूटधाम मंडल, बांदा ने बताया है

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने छठ पूजा पर्व के आयोजन

zeestarnews

Leave a Comment