Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2024 तक आयोजित किए जाने वाले “स्वच्छता की सेवा” कार्यक्रम के आयोजित किए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई

 11 सितंबर 2024

       जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2024 तक आयोजित किए जाने वाले “स्वच्छता की सेवा” कार्यक्रम के आयोजित किए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुईl

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वछता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कार्यालय में 28 एवं 29 सितंबर ,2024को सफाई व्यवस्था कराई जाएl, उन्होंने जनपद की समस्त नगर पालिका/ नगर पंचायत में कूड़ा एकत्र होने, वाले 5 स्थान को चिन्हित कर सफाई व्यवस्था कराए जाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायत को दिएl जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर एवं ब्लॉक स्तर पर दिनांक 18 सितंबर को स्वच्छता शपथ दिलाई जाने तथा 19 सितंबर 2024 को सभी विद्यालयों में, छात्र एवं छात्राओं के द्वारा स्वच्छता रैली आयोजित किये जाने तथा स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत निबंध, चित्रकला ,एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराये जाने के निर्देश दिएl

उन्होंने पर्यटन स्थल ,प्रमुख धार्मिक स्थलों में व्यापक साफ सफाई व्यवस्था कराए जाने तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थान एवं बाजार तथा

अन्य स्थानों को चिन्हित कर स्वच्छता का कार्यक्रम चलाई जाने हेतु कार्य योजना बनाकर दो दिन मे प्रस्तुत करने के निर्देश जिला

पंचायतराज अधिकारी को दिएl, उन्होंने ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में स्वच्छता चौपाल का दिनांक 24 सितंबर 2024 को आयोजन कराये जाने के निर्देश दिएl,

 

 

 

स्वच्छता जागरूकता हेतु स्वच्छता शपथ तथा मानव श्रृंखला आयोजित किए जाने तथा साइकिल व मैराथन दौड़ भी कराए जाने के संबंध में कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिएl

बैठक में अपर जिला अधिकारी राजस्व, श्री राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेl

Related posts

गौ रक्षा समिति ने की केन नदी की आरती

zeestarnews

संयुक्त आयुक्त उद्योग चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री वीरेंद्र कुमार ने बताया है कि कृपया अवगत कराना है कि मंडलीय उद्योग बन्धु की बैठक का आयोजन मा० मण्डलायुक्त महोदय की अध्यक्षता में

zeestarnews

जिला कृषि रक्षा अधिकारी बांदा डॉ प्रमोद कुमार ने किसान भाईयों को सूचित करते हुए कहा है कि इस समय गेंहू की ज्यादातर बुवाई हो चुकी है। गेंहू खरपतवार नियंत्रण हेतु सल्फोसल्फ्यूरान 75 प्रति0 डब्लू0जी0 समस्त ब्लाकों के कृषि रक्षा इकाईयों में उपलब्ध है

zeestarnews

Leave a Comment