Zee Star News
Breaking News
अन्य

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का उद्घाटन जिलाधिकारी महोदय श्री नगेन्द्र प्रताप बांदा ने कलेक्ट्रेट परिसर में छात्रों, समस्त स्टाफ एवं आशाओं को संचारी रोगो से बचाव की शपथ दिलाकर व रैली को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम किया

संचारी रोग नियंत्रण अभियान-जनपद बांदा

आज दिनांक 01.10.2024 को.संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का उद्घाटन जिलाधिकारी महोदय श्री नगेन्द्र प्रताप बांदा ने कलेक्ट्रेट परिसर में छात्रों, समस्त स्टाफ एवं आशाओं को संचारी रोगो से बचाव की शपथ दिलाकर व रैली को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

 

 

यह अभियान 01 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक चलाया जायेगा जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि संचारी रोग यथा मलेरिया, फाइलेरिया, डेगू, टी0बी0, कुष्ठ, डायरिया आदि वायरस या बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारियॉ है। यह रोग मच्छर, मक्खी, पशुओ एवं गंदगी के कारण फैलते है। जिन स्थानों पर जल जमाव, गंदगी, एवं कूडा जमा रहता है एवं साफ पानी पीने की लिये उपलब्ध नहीं होता है ऐसे स्थानों पर संचारी रोग फैलने की सम्भावना अधिक होती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि कि संचारी रोगों से बचाव हेतु 13 सहयोगी विभागों द्वारा अभियान के अन्तर्गत समस्त जनमानस को रोगों से बचाव हेतु जागरूक करना, कूडा निस्तारण, नालियों की सफाई, स्वच्छ जल की उपलब्धता, खुले में शौच न करना, शौच के बाद व खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोना, जल जमाव की परिस्थिति को समाप्त करना, घरेलू पात्रों में एक सप्ताह से अधिक पानी एकत्रित न होने देना, नियमित साफ सफाई करना, घर वा घर के आस पास तथा नालियों से गंदगी एवं झाडी को हटाना , इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प का पानी पीने के लियें प्रयोग करना, यदि साफ पानी उपलब्ध न हो तो, पानी को उबालकर प्रयोग करने के बारे में जागरूक करना, प्रचार-प्रसार एवं व्यवहार परिवर्तन की गतिविधियां करना, शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग करवाना, क्लोरिनेशन डेमों, पेयजल उबालना के विषय में जागरूक करना, कृंतक ( चूहा, छछूदर ) नियंत्रण के प्रभावी एवं सुरक्षित उपाय बताना, पॉच साल से कम उम्र के बच्चो वाले घरों में आशा द्वारा ओ0आर0एस0 एवं जिंक का वितरण करना आदि निरोधात्म्क कार्यवाही की जायेंगी।
दस्तक अभियान जो कि दिनांक 11.10.2024 से 31.10.2024 तक चलेगा, जिसमें घर-घर भ्रमण के दौरान आशा एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा घरों पर स्टीकर लगाये जायेगें, क्षय रोग (टी0बी0) के रोगियों का चिन्हिकरण कर लाइन लिस्ट बनायेगी, घरों पर जाकर मच्छरों के पैदा होने वाली परिस्थितियों का निरीक्षण करना, बुखार के केस चिन्हित कर उनकी लाइन लिस्ट तैयार करना, बुखार के रोगियो को निकटतम चिकित्सालय पर सन्दर्भित करना, आई0 एल0 आई0 ( इन्फ्लुएंजा लाई इलनेस) रोगियों एवं कुपोषित बच्चों की सूची बनायेगी साथ ही प्रत्येक घर पर जा कर समस्त जन मानस की आभा आई0डी0 बनाकर उपलब्ध करायेगी।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनिल कुमार श्रीवास्तव, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 आर0एन0 प्रसाद, डा0 अजय कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मुकेश पहाडी, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती पूजा अहिरवार, सहायक, मलेरिया अधिकारी श्री बिजय बहादुर, डी0एम0सी0 अवन्तिका तिवारी, जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार श्री प्रदीप कुमार, बायोलॉजिस्ट श्री अतुल कुमार, समस्त मलेरिया एवं फाइलेरिया निरीक्षक एव समस्त स्टाफ राजकीय इण्टर कालेज बांदा से छात्र, अर्बन आशाओं एवं मलेरिया विभाग के समस्त कर्मचारियों द्वारा रैली में प्रतिभाग किया गया।
‘‘दूर हो संचारी रोग,यदि मिले आप का सहयोग””

Related posts

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बॉदा

zeestarnews

उप श्रम आयुक्त चित्रकूट धाम क्षेत्र श्री ए0के0 सिंह ने बताया है कि अटल आवासीय विद्यालय, अछरौड़, बांदा के शैक्षणिक सत्र-2025-26 के प्रवेश परीक्षा सम्पन्न कराने (कक्षा-06 (140 छात्र/छात्रा) एवं कक्षा-09 (140 छात्र/छात्रा) कुल-280 बच्चों) हेतु

zeestarnews

चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डआयुक्तलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment