नगर पंचायत नरैनी द्वारा संचालित अस्थाई गौशाला में एक गोवंश मृत पाया गया
इस समय नगर पंचायत नरैनी की गौशाला में कई दिनों से लगातार एक या दो गौ वंश मृत हो रहे हैं आखिरी यह गौ वंश किस कारण मृत हो रहे हैं
आज विश्व हिंदू महा संघ गौ रक्षा समिति के जिला प्रवक्ता उमेश तिवारी द्वारा गौशाला में पहुंचे तो वहां पर मौके पर एक गौ वंश मृत पाया गया और कई दिनों से प्रतिदिन एक या दो गौ वंश लगातार मृत हो रहे हैं जिसको गौशाला के पीछे बने हुए गढ्ढों पर खुला डाल दिया जाता है और नाम मात्र के लिए मिट्टी डाली जाती है जिन्हें कुत्ते और कौवे नोच नोच कर अपना आहार बना रहे हैं आखिर गौवंशों के साथ अत्याचार करना सही है आखिर क्यों हमारे प्रदेश की मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ जी की आदेशों की अवहेलना क्यों की जा रही है यहां के जिम्मेदार अधिकारी उनके आदेशों का पालन क्यों नहीं करते हैं क्या उनको किसी प्रकार का भय नहीं है उमेश तिवारी द्वारा बताया गया की कुछ दिन पहले नगर पंचायत नरैनी की गौशाला में सड़ा हुआ भूसा पड़ा हुआ था जो गौवंशो को खिलाने योग्य नहीं था जिसे नगर पंचायत नरैनी के अधिशाषी अधिकारी ने कहा था कि इस सड़ा हुआ भूसा को फेक दिया जाए लेकिन वहां के सफाई कर्मी रमाकांत पटेल जो भूसा डालने का कार्य कर रहा है उसने बराबर सड़ा हुआ भूसा गौ वंश को खिलाता चला आ रहा है आखिर यह किसके कहने पर किया जा रहा है। जो मौके पर देखा गया तो वहां पर एक बहुत बड़ी विडंबना की जा रही है की भूसा की चरही पर नीचे सड़ा हुआ भूसा डाला जा रहा है और ऊपर से कुछ अच्छा भूसा है उसको डाल देते हैं जिससे वह भूसा को गौ वंश खा लेते हैं कहते हैं जिसके कारण गौ वंश बीमार होते हैं और धीरे धीरे जमीन पर बैठान ले लेते हैं और कुछ दिन में ही मृत हो जाते हैं आखिर ऐसा अत्याचार इन बेजुबान गौ वंश के साथ क्यों किया जा रहा है और वहां पर भूसा ,चुंगी ,चोकर ,गुड रखा तो सब कुछ है लेकिन दिखावा मात्र के लिए है। दिया नहीं जा रहा है आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है जबकि शासन द्वारा गौ वंशों के लिए अच्छा खासा बजट भी दिया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार मिल बाटकर गौ वंश के हक को भी खा रहे हैं।