Zee Star News
Breaking News
Breaking News

ब्राह्मण चेतना समिति की मासिक बैठक आहूत की गई जिसमें विस्तृत चर्चा की गई

ब्राह्मण चेतना समिति की मासिक बैठक आहूत की गई जिसमें विस्तृत चर्चा की गई

 

बां दा आज दिनांक 12 फरवरी को गायत्री नगर बांदा में ब्रम्हाण चेतना समिति के कैंप कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई । ब्राम्हण चेतना समिति की बैठक में जगत प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया उक्त बैठक में गरीब ब्राह्मण को परिवार को प्रताड़ित करने को लेकर चर्चा की गई बैठक में जगत त्रिपाठी ब्राह्मण चेतना समिति के अध्यक्ष ने कहा कि नरैनी विधायक की सह पर जो नरैनी में ब्रम्हाण परिवार बुद्ध विलाश तिवारी के उपर किए गए अत्याचार एवं नरैनी पुलिस द्वारा अनशन स्थल अशोक लाट बांदा से उठाकर फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया गया है । इसी बिंदु पर चर्चा करते हुए ब्राम्हण चेतना समिति के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्याप्त करते हुए शासन व प्रशासन की घोर निन्दा की ।ब्राम्हण चेतना समिति के अध्यक्ष व उनकी समस्त टीम ने कहा की हम लोग कल दिनांक 13 फरवरी को उच्च अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेज कर जांच कराकर कार्यवाही की मांग करेगे। उक्त बैठक में अशोक द्विवेदी, जगमोहन प्रसाद द्विवेदी, रमाकांत द्विवेदी, फूल मिश्रा, ओम प्रकाश शुक्ला, गोविंद त्रिपाठी, अंबिका व्यास जी, सत्यनारायण अवस्थी, जितेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र तिवारी, चंद्रभान शुक्ला, मनोज कुमार त्रिपाठी, गणेश शुक्ला सहित लगभग एक सैकड़ा पदाधिकारी एवं सदस्यगण बैठक में मौजूद रहे

Related posts

पशु व्यापारी पर प्राणघातक हमला कर लूटा

zeestarnews

फंदे पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव

zeestarnews

तंत्र मंत्र के नाम पर लाखों की लूट भूत भगाने के नाम पर लिए जा रहे लाखों रुपए दूर-दूर से लोग आते हैं रात में झोपड़ी बनाकर वही रुकते हैं हो सकती है कोई बड़ी दुर्घटना

zeestarnews

Leave a Comment