Zee Star News
Breaking News
Breaking News

स्कूल के हॉस्टल से छात्र लापता, पड़ोस में रहने वाली लड़की का भी पता नहीं

स्कूल के हॉस्टल से छात्र लापता, पड़ोस में रहने वाली लड़की का भी पता नहीं
बांदा: बांदा जिले में अतर्रा थाना क्षेत्र में स्थित बुटूबाई आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाला हाईस्कूल का छात्र 4 दिन पहले रात में दीवार फांद कर गायब हो गया। पिता ने इस पर विद्यालय की लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्चे को बरामद करने के लिए तीन टीमें बनाई हैं। वहीं, हरियाणा से आई एक लड़की भी पड़ोस से गायब बताई जा रही है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया मिर्धा निवासी दयाराम ने बताया कि मेरा 17 वर्षीय पुत्र आवासीय विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र है। शनिवार 3 दिसंबर को वह विद्यालय में था। उसी रात वह विद्यालय से गायब हुआ है। पिता ने बताया कि जब से बेटा गायब हुआ है, हम लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है, खाना-पीना भी नहीं हो रहा है। इस संबंध में विद्यालय की ओर से किसी तरह का प्रयास नहीं किया जा रहा है। वहीं, मैंने इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस भी पिछले 4 दिनों में बच्चे का पता नहीं लगा पाई है।
अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि अतर्रा स्थित आवासीय विद्यालय के हॉस्टल से एक हाईस्कूल का छात्र गायब हुआ है। वह 4 दिन पहले विद्यालय के हॉस्टल से गायब हो गया है। संभवत: हॉस्टल में पीछे की दीवार टूटी है। इसी दीवार को फांदकर छात्र गया हुआ है। इसी दौरान पता चला है कि पड़ोस की एक लड़की भी गायब है, जो हरियाणा से आई थी। दोनों के पास मोबाइल फोन है, लेकिन दोनों उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, जिससे उनके लोकेशन के बारे में कुछ पता नहीं चल रहा है। इनकी बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा 3 टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग क्षेत्र में इनकी खोजबीन में लगी है।

Related posts

बुन्देलखण्ड विकास निधि जिलांश वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 एवं बुन्देलखण्ड विकास निधि राज्यांश के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिलाधिकारी के निर्देशन पर एआरटीओ/खनन अधिकारी ने रात चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान*   _12 वाहनों को किया निरुद्ध, 14वाहनों के किए चालान_ 

zeestarnews

बेलन कमांडर के नेतृत्व में महिलाओं ने किया मंडली विद्युत अधिकारी का घेराव 

zeestarnews

Leave a Comment