Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिला अधिकारी बांदा श्री नागेंद्र प्रताप ने बताया है कि मा०अध्यक्ष, जिला पंचायत, बाँदा द्वारा संज्ञान में लाया गया कि जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में

 

दिनांक 26 अक्टूबर 2024

 

 जिला अधिकारी बांदा श्री नागेंद्र प्रताप ने बताया है कि मा०अध्यक्ष, जिला पंचायत, बाँदा द्वारा संज्ञान में लाया गया कि जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में

 

उपस्थित होने पर प्रायः कुछ अधिकारियों द्वारा रूचि नहीं ली जाती है, जिसमें से अधिकतर अधिकारी गण अपने अधीनस्थ अधिकारियों / कर्मचारियों को बैठक में उपस्थित होने हेतु निर्देश प्रदान कर देते हैं। यह स्थिति कदाचित ठीक नहीं है। आपको अवगत कराना है कि जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों तथा जनपद के विकास कार्यों पर महत्वपूर्ण चर्चा की जाती है, जिसमें विभागीय अधिकारियों का उपस्थित रहना अत्यन्त आवश्यक होता है।

 

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि आगामी होने वाली जिला पंचायत की बोर्ड बैठकों में सम्बन्धित अधिकारी गण समस्त अद्यावधिक सूचनाओं सहित अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। यदि बैठक की तिथि के दिन कोई विशेष कार्य है तो उसकी सूचना पूर्व में जिला पंचायत कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाए तथा अपने स्थान पर अपने अधीनस्थ को बैठक में उपस्थित होने हेतु नॉमित करते हुए निर्देशित कर दिया जाए एवं उपस्थित होने वाले अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी से बाद में बोर्ड बैठक के बिन्दुओं को संज्ञान में लेते हुए यथावश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए।

Related posts

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री अजीत कुमार के निर्देश के क्रम में उनकी अध्यक्षता में दिनांक 01-04-2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे, आयुक्त कार्यालय, बांदा में मण्डलीय पेंशन अदालत एवं सेवा निवृत्त अध्यापकों / कर्मचारियों के लम्बित देयकों के सम्बन्ध में जनसुनवाई पूर्व की भांति आयोजित की जायेगी

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में तहसील नरैनी सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण

zeestarnews

पत्रकारों हुए जमानत पर रिहा  फूल माला और गाजे बाजे से किया गया भव्य स्वागत

zeestarnews

Leave a Comment