दिनांक 9 नवंबर 2024
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया है कि
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियत कार्यक्रम के अनुसार जनपद के अन्र्तगत आने वाली समस्त विधानसभा यथा 232-तिंदवारी, 233-बबेरू, 234-नरैनी, 235-बांदा, में अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्र्तगत नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 29.10.2024 को समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों एवं पदाभिहीत स्थलों (मतदान केन्द्रों) में करा दिया गया है। अर्हता दिनाक 01.01.2025 के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्र्तगत निर्धारित दाये एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 29.10.2024 से 28.11.2024 के माध्यम 04 विशेष अभियान तिथियां यथा 09 नवम्बर, 10 नवन्बर, 2024, एवं 23 नवम्बर, 2024 व 24 नवम्बर, 2024 को आयोग द्वारा निर्धारित की गयी है।
अतः सभी अर्ह नागरिकों से अपील की जाती है कि कृपया विशेष अभियान की तिथियों में अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर जाकर मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकते हैं। यदि किसी अर्ह मतदाता जो 01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष या उत्तसे अधिक आयु का हो, परन्तु उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज न हो तो वह प्रारूप 6 में अपना आवेदन सम्बन्धित पदाभिहित स्थल पर नियुक्त पदाभिहीत आफिसर/बूथ लेविल अधिकारी के समक्ष अथवा सम्बन्धित क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय/मतदाता पंजीकरण केन्द्र में प्रस्तुत कर सकता है। इसी प्रकार किसी भी सम्मिलित नाम के विरूद्ध कोई आपत्ति हो तो प्रारूप 7 पर आवेदन दिये जा सकते है यदि किसी मतदाता के नाम में सम्बन्धित किसी प्रविष्टि में कोई त्रुटि हो तो उसे शुद्ध कराने या स्थान परिवर्तन हेतु प्रारूप 8 में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। आवेदन के प्रारूप, सम्बन्धित तहसीलदार के कार्यालय एवं समस्त पदाभिहीत स्थलों पर नियुक्त पदामिहीत अधिकारी / बी०एल०ओ० तथा जिला निर्वाचन कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। निम्नानुसार ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाकर भी आवेदन किये जा सके हैं।
1-वेब साइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर Search Your Name Electoral Roll बटन क्लिक करके मतदाताओं द्वारा अपने से संबंधित विवरण की पुष्टि की जा सकती है।
2-मतदाता https://ceouttarpradesh.nic.in एवं https://voters.eci.gov.in पर भी अपना नाम मतदाता सूची में देख
सकते हैं।
3-अपने मोबाइल में Voter Help Line app डाउनलोड करके भी उक्त सेवायें प्राप्त की जा सकती है।

परोक्त विधियों को QR Code स्कैन करके भी किया जा सकता है जिसे प्रत्येक बूथ पर चस्पा किया गया है। अतः विशेष अभियान की तिथियों यथा-09-11-2024 (शनिवार) व 10-11-2024 (रविवार) को अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करायें ।