Zee Star News
Breaking News
खेलकूद

नरैनी युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता सब जूनियर

नरैनी युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत

 

 

विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता सब जूनियर जूनियर सीनियर वर्ग विकासखंड नरैनी जनपद बांदा में आज विवेकानंद इंटर कॉलेज नरैनी के प्रांगण में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख नरैनी श्री मनफूल पटेल द्वारा किया गया ।

खेल प्रतियोगिता में नरैनी के समस्त विद्यालय, नरैनी के लोधिन पुरवा, अतर्रा ग्रामीण, नरैनी, पुकारी, गुढ़ा आदि कई गांव के बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मी 200 मी 400 मी 800 , 1600 मी दौड़ प्रतियोगिता कबड्डी प्रतियोगिता वॉलीबॉल बैडमिंटन भारोतल्लन,कुश्ती आदि प्रतियोगिताएं की गई ।

फाइनल में *सब जूनियर महिला वर्ग* में 100 मीटर दौड़ में अंजली (अतर्रा) प्रथम स्थान , डिस्कस थ्रो में आराध्या सिंह प्रथम स्थान, गोला फेक में शिवानी गुप्ता प्रथम स्थान *सब जूनियर पुरूष वर्ग* में 100 मी दौड़ में दुर्गेश राजकुमार इंटर कॉलेज प्रथम स्थान, गोला फेक में आदित्य द्विवेदी प्रथम स्थान *जूनियर महिला वर्ग* में 100 मी दौड़ में लक्ष्मी राजकुमार इंटर कॉलेज प्रथम स्थान *जूनियर पुरुष वर्ग* में 100 मी दौड़ में मयंक प्रथम स्थान , गोला फेक में हर्ष बाजपेई प्रथम स्थान *सीनियर पुरुष वर्ग* में 100 मी दौड़ रिक्की, गोला फेक में किशन गिरी प्रथम आदि बच्चों को प्रधानाचार्य जमुना प्रसाद पाण्डेय विवेकानंद इंटर कॉलेज रविन्द्र कुमार पटेरिया पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी, जितेंद्र कुमार क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी नरैनी द्वारा पुरस्कृत किया।

Related posts

बेथेल क्राइस्ट कॉवेनेंट स्कूल में क्रिसमस उत्सव का आयोजन

zeestarnews

छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में बाजी मारी

zeestarnews

Leave a Comment