Zee Star News
Breaking News
अन्यज्योतिषमनोरंजन

जनपद बांदा में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्ण हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया l आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार ने आयुक्त कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया एवं तिरंगे झंडे को सलामी दी

 

दिनांक 26 जनवरी 2025

            जनपद बांदा में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्ण हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया l आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार ने आयुक्त कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया एवं तिरंगे झंडे को सलामी दी l

 

 

कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित मंडलीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ के अन्तर्गत कहा कि हम सभी को मिलकर देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि यह आजादी बहुत ही कठिनाइयों एवं वीर सपूतों के अमर बलिदान से प्राप्त हुई है, जिसे हम सभी को मिलकर इस आजादी को निरंतर आगे कायम रखना है। कार्यक्रम में अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमर पाल सिंह ,संयुक्त विकास आयुक्त श्री अरविंद कुमार तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l

        प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री श्री रामकेश निषाद ने कलेक्ट्रेट एवं पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई और झंडे को सलामी दी। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में माo मंत्री जी, पदम् श्री श्री उमाशंकर पांडे तथा जिलाधिकारी श्रीमती जेo रीभा ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जानते हुए उन्हें फल का वितरण किया तथा रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए रक्तदान करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रमाण पत्र दिया।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मा0जलशक्ति राज्य मंत्री श्री रामकेश निषाद ने सभी को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि हम सभी लोग स्वतंत्रता का अमृत काल मना रहे हैं, यह स्वतंत्रता हमें बहुत ही कठिनाइयों तथा वीर शहीदों के अपने प्राणों को न्योछावर करने के बाद मिली है। हमारे संविधान में अनेकता में एकता समाहित है तथा एकता ही देश की अखंड पहचान है। उन्होंने कहा कि हम इस वर्ष गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को स्वर्णिम भारत, विरासत और विकास के रूप में मना रहे हैं ,जिसमें सांस्कृतिक धरोहरों को विरासत के साथ सुरक्षित एवं संजोकर रखने एवं विकास को और तेज गति से करते हुए विकसित राष्ट्र का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसमें सभी को समानता के साथ उसके मौलिक अधिकारों को दिया गया है। कार्यक्रम में उन्होंने गृह मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा दिए गए अति उत्कृष्ट सेवा पदक से उप निरीक्षक श्री चेतन स्वरूप सिंह को प्रदान कर ₹50000 का चेक भेंट किया एवं आर आई श्री ओम प्रकाश यादव को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने 26 जनवरी परेड के प्रथम कमांडर क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रथम कमांडर परेड सहित अन्य सभी कमांडरो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महिला पुलिस उप निरीक्षक सुश्री आकांक्षा को भी परेड में सम्मानित किया गया तथा इसके साथ ही भाजपा कार्यालय द्वारा प्राप्त पदको से भी पुलिस के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अखंड हिंद फौज के छात्रों द्वारा देश की एकता पर आधारित तथा अटल आवासीय विद्यालय के छात्राओं द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित किए जाने तथा देश की एकता से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर आयोजित चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा, पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज सहित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राजेश कुमार एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहेl

Related posts

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

बांदा जनपद के युवा व्यापारी और समाजसेवी दीपक कुमार गुप्ता को वैश्य महासभा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मनोनीत किया…….                           

zeestarnews

सर्किल ऑफिसर ने व्यापारियों संग की बैठक,जाम की समस्या पर दिए निर्देश

zeestarnews

Leave a Comment