Zee Star News
Breaking News
अन्यज्योतिषमनोरंजन

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिलीप कुमार पांडे ने बताया है कि मण्डलायुक्त महोदय, चित्रकूट धाम मण्डल बांदा के कैम्प कार्यालय में मण्डल की आकांक्षा समिति की मण्डलीय अध्यक्ष एवं धर्मपत्नी (मण्डलायुक्त) महोदया श्रीमती पूजा सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,

 

दिनांक 30.01.2025

 

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिलीप कुमार पांडे ने बताया है कि मण्डलायुक्त महोदय, चित्रकूट धाम मण्डल बांदा के कैम्प कार्यालय में मण्डल की आकांक्षा समिति की मण्डलीय अध्यक्ष एवं धर्मपत्नी (मण्डलायुक्त) महोदया श्रीमती पूजा सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,

 

 

जिसमें श्री दिलीप कुमार पाण्डेय जिला कार्यक्रम अधिकारी बाँदा, श्री राय साहब यादव बाल विकास परियोजना अधिकारी बबेरू, श्री रामप्रकाश बाल विकास परियोजना अधिकारी कमासिन, एवं सुश्री प्रियांशी पटेल बाल विकास परियोजना अधिकारी बिसण्डा तथा जनपद की समस्त मुख्य सेविकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में बाल विकास परियोजना शहर की 05, बडोखर खुर्द की 10 एवं तिन्दवारी की 06 आंगनबाडी कार्यकत्रियाँ एवं सहायिकायें भी उपस्थित रहीं। अध्यक्ष महोदया द्वारा बैठक के दौरान आंगनबाडी केन्द्रों के संचालन में आने वाली समस्याओं के बारे में पूँछा गया, जिसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में अध्यक्ष महोदया को अवगत कराया गया, जैसे पोषण ट्रैकर ऐप के नये वर्जन का विभागीय मोबाइल फोन में कार्य न करना जिससे आंगनबाडी कार्यकत्रियों के द्वारा ग्रोथ मॉनिटरिंग, टेक होम राशन, होम विजिट आदि की फीडिंग करने में समस्या आती है। आंगनबाडी केन्द्र संचालन में केन्द्रों में टी०एल०एम० की उपलब्धता न होने से बच्चों के ठहराव में समस्या आती है। आंगनबाडी केन्द्रों में ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस की पर्याप्त उपलब्धता न होने से आंगनबाडी केन्द्रों में सही वजन/लम्बाई/ऊँचाई की माप सही नहीं हो पाती है, जिससे कुपोषण का उचित वर्गीकरण नहीं हो पाता है। को-लोकेटेड आंगनबाडी केन्द्रों में विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष की उपलब्धता/सुविधा न होने से आगनबाडी केन्द्रों के बच्चों को बैठाने में असुविधा होती है। उक्त समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए अध्यक्ष महोदया के द्वारा तात्कालिक समाधान आंगनबाडी कार्यकत्रियों को बताये गये जिनमें से मुख्य सेविकायें आंगनबाडी केन्द्रों का नियमित पर्यवेक्षण करें, तथा केन्द्रों में चार्ट, कलर, गुब्बारे और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के द्वारा बनायी गयी चित्रकला को आंगनबाडी केन्द्रों के बच्चों को उपलब्ध करायें। अध्यक्ष महोदया द्वारा मुख्य सेविकाओं को यह भी कहा गया कि केन्द्रों के पर्यवेक्षण के दौरान गाँव के संभ्रान्त व्यक्तियों को प्रेरित करते हुए आंगनबाडी केन्द्रों में बुलायें और आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों के लिए स्वेच्छानुसार टी०एल०एम० सामग्री भी उपलब्ध करायें। अध्यक्ष महोदया द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्रियों को केन्द्र संचालन के दौरान बच्चों से सौम्य व्यवहार बरतने एवं बच्चों के साथ वात्सल्य प्रेम की भावना के साथ विभिन्न गतिविधियों को कराने के लिए भी कहा गया है, साथ ही अध्यक्ष महोदया द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को प्रेरित करते हुए यह भी कहा गया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले आंगनबाडी केन्द्र को मॉडल केन्द्र के रूप में चिन्हित करते हुए इसकी जानकारी शीर्ष स्तर पर दी जायेगी, और अच्छा कार्य करने वाली आंगनबाडी कार्यकत्री को पुरस्कृत भी कराया जायेगा। बैठक के समापन के दौरान अध्यक्ष महोदया द्वारा उपस्थित आंगनबाडी कार्यकत्रियों को स्वच्छता किट का भी वितरण किया गया।

 

उक्त बैठक में महामहिम माननीय राज्यपाल महोदया के दिये गये निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी केन्द्र हेतु स्वच्छता किट सैम्पल रूप से प्यार कर समस्त उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित करते हुए यह सुझाव दिया गया कि जनपद के केन्द्रों पर संरक्षित किया जाय।

Related posts

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फीस वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया

zeestarnews

तिंदवारी विधानसभा के जसपुरा ब्लॉक में विगत कई सालों से तिरहार क्षेत्र की यमुना नदी में क्षेत्रीय जनता द्वारापक्के पुल की मांग व सिंधन कला तुरी नाला में पक्के पुल व सिंधन गांव या न्याय पंचायत में एक इंटर कालेज की मांग के संबंध में

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में विकास कार्यों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment