Zee Star News
Breaking News
अन्य

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फीस वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया

बांदा आज आम आदमी पार्टी के  कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा अनाधिकृत रूप से फीस वृद्धि की गई है जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सैकड़ों लोगों के साथ जिलाधिकारी बांदा कार्यालय पहुंचे व प्रभारी अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सड़क से लेकर संसद तक इस अनाधिकृत फीस वृद्धि का विरोध करेंगे इसके लिए अगर हमें जान भी देनी पड़ेगी तो हम छात्र हितों के लिए यह भी करेंगे इसके लिए इतिहास याद करेगा उन्होंने बताया कि हम लोग इस समय हर विद्यालय जा जा करके विद्यालय की गुणवत्ता और एमडीएम देख रहे हैं परंतु उत्तर प्रदेश शासन में जिलाधिकारी के माध्यम से विद्यालयों में आदेश कराया है जिससे हमें विद्यालयों में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा इस तरह का कार्यकाल इंदिरा जी के समय में इमरजेंसी लगाई गई थी उस इमरजेंसी से भी हालात इस समय से बदतर हैं उन्होंने 28 परसेंट शिक्षा में जीएसटी लगाने के लिए भी सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा सरकार इस समय पूर्ण रूप से गरीबों को अशिक्षित रखने में अमादा है अशिक्षित इसलिए रखना चाहती है कि गरीब सवाल ना उठा सके परंतु हम आम आदमी के कार्यकर्ता सवाल भी करेंगे और इनका हर मोर्चे में विरोध भी करेंगे चुनाले समेत दो दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में विकास कार्यों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

अतर्रा के तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय पहली बार कबड्डी का हो रहा प्रदर्शन

zeestarnews

जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने महिलाओं को किया सम्मानित

zeestarnews

Leave a Comment