Zee Star News
Breaking News
अन्य

तिंदवारी विधानसभा के जसपुरा ब्लॉक में विगत कई सालों से तिरहार क्षेत्र की यमुना नदी में क्षेत्रीय जनता द्वारापक्के पुल की मांग व सिंधन कला तुरी नाला में पक्के पुल व सिंधन गांव या न्याय पंचायत में एक इंटर कालेज की मांग के संबंध में

 

विषय_ तिंदवारी विधानसभा के जसपुरा ब्लॉक में विगत कई सालों से तिरहार क्षेत्र की यमुना नदी में क्षेत्रीय जनता द्वारापक्के पुल की मांग व सिंधन कला तुरी नाला में पक्के पुल व सिंधन गांव या न्याय पंचायत में एक इंटर कालेज की मांग के संबंध में !

महर्षि वेद व्यास जन्मस्थली (लसड़ा;वसधरी) में सरकार द्वारा पर्यटन विकास परियोजना का शिलान्यास एक अच्छी पहल है सम्मानित क्षेत्रीय विधायक/राज्यमंत्री महोदय द्वारा !

लेकिन विगत कई सालों से क्षेत्रीय जनता द्वारा तिरहार क्षेत्र के यमुना नदी में पक्के पुल की मांग व सिंधन कला आदि गांवों के लोगों द्वारा तुर्री नाला में एक पुल व एक इंटर कालेज की मांग को भी माननीय द्वारा शासन /प्रशासन से पहल करके पूरा करवाना चाहिए !

*अब तो ब्लॉक से लेकर दिल्ली तक एक ही पार्टी सरकार है!*

*कोई दिक्कत भी नही होनी चाहिए सरकार के जनप्रतिनिधियों को!*

जसपुरा ब्लॉक के सिंधन कला निवासी वीरू सेंगर; अरुण चंदेल;बृजेंद्र सिंह;(पिंटू) भूरा महाराज; नीतेश गौर ;जयराम तिवारी;रामबहादुर पाल;दीपक यादव; रामलखन सेंगर; कानाखेड़ा के पदम यादव; महेश यादव ओमप्रकाश सिंह; रवि चौहान; विवेक सिंह; दाडामऊ गांव के मनोज पाल; यागेश सिंह; गौरी खुर्द के पूर्व प्रधान जयविजय सिंह मेंबर; पंकज यादव; अभिषेक सिंह; जगदीश सिंह; चंदवारा गांव के करन कश्यप; सिधगोपाल सिंह; सिद्धू; युवराज कुशवाहा; रामू सिंह; इछावर के भोली दीक्षित; ब्रजेश यादव;मनोज श्रीवास; मड़ौली के अन्नू सिंह; राजीव सिंह; नरौली के जगदीश यादव; चंद्रभान सिंह; पिपरोदर के रामकरण निषाद; महफूज अली आदि आम जनता की सहमति से इन मुद्दो को हल कराने के लिए गांव_ गांव वृहद स्तर मे 27 अक्तूबर दिन रविवार से मीटिंग के द्वारा आम जनमानस को बताया जायेगा कि वर्तमान और पूर्ववर्ती सरकार के जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्रीय जनता को कितना छला और झूठ बोला गया है अब क्षेत्रीय जनता और बर्दाश्त नहीं करने वाली !

*किसान नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने बताया कि गांव गांव मीटिंग का खाका तैयार किया जा रहा है गांव के सम्मानित लोगों से मिलकर और फोन द्वारा बहुत जल्द गांवों में मीटिंग की तारीख आप सभी को बताई जाएगी !*

*नवंबर के दूसरे सप्ताह से* *क्षेत्र की जनता अब* *पैलानी तहसील परिसर के अंदर क्रमिक* *आंदोलन के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करेगी! और अपनी मांगों को हल करवाने के लिए अगर जरूरत पड़ेगी तो धरना /प्रदर्शन/चक्का जाम भी करेगी !*

*इन मुद्दो पर क्षेत्रीय जनता अब चुप नहीं रहेगी हर साल 04 महीने से ज्यादा क्षेत्र की जनता बाढ़ के समय इन क्षेत्रों से निकलने को तरसती है ! सिंधन कला में इंटर कालेज न होने से बच्चो की पढाई में बहुत ज्यादा असर पड़ता है !* क्षेत्र के लोग बाढ़ के समय इलाज के अभाव में असमायिक काल के गाल में समा जाते हैं !

आदि बहुत समस्याएं हैं जो जनप्रतिनिधियों को नही दिखती !

इसलिए ये आंदोलन अब तब तक चलेगा जब तक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि/अधिकारी लिखित में आश्वासन नही देते ! इन समस्याओं को हल कराने के लिए !

पुष्पेंद्र सिंह चुनाले

किसान नेता

Related posts

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में मासिक विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें मण्डल के चारों जनपदों में स्थानीय स्तर पर सरकारी विभागों में विद्युत बिलों की पेन्डेन्सी की समीक्षा करते हुए

zeestarnews

जनपद बांदा में सहकारिता विभाग द्वारा रवी अभियान वर्ष 2024-25 में सहकारी समितियों के 63 उर्वरक बिक्री केन्द्रों से कृषकों को डी०ए०पी० वितरण किया जा रहा है

zeestarnews

उप कृषि निदेशक बांदा श्री विजय कुमार ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा हेतु मिलेट्स के उपभोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्व वर्ष के रूप में मनाया गया था

zeestarnews

Leave a Comment