Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल के नेतृत्व में हुई बोर्ड की बैठक

कार्यालय बाँदा विकास प्राधिकरण, बाँद

 

आज दिनाक 11.12.2025 को बादा विकास प्राधिकरण की 73वीं बोर्ड बैठक आयुक्त वित्रकूटधाम मण्डल/अध्यक्ष बादा विकास प्राधिकरण महोदय की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में एजेण्डा बिन्दुओं को सचिव, बांदा विकास प्राधिकरण द्वारा बिन्दुवार बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिस पर मा० बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण / नये शहर प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत बांदा विकास प्राधिकरण, बांदा के अन्तर्गत ग्राम महोखर में कुल 16.697 हेक्टेयर भूमि का वर्तमान भू-उपयोग कृषि औद्योगिक से आवासीय में परिवर्तित किये जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया एवं उक्त योजना में कुल 47.198 हेक्टेयर भूमि में से प्रथम चरण में ग्राम महोखर में 16.697 हेक्टेयर भूमि पर आवासीय योजना विकसित किये जाने हेतु योजना का तलपट मनचित्र एवं ले-आउट की स्वीकृति प्रदान की गयी। उक्त योजना में दुर्बल आय वर्ग के आवेदको के लिए भी किफायती दरों में भूखण्ड दिये जाने का प्राविधान किया गया है।

 

उक्त के अतिरिक्त बांदा विकास प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत जोनल प्लान लागू किये जाने हेतु आर०एफ०पी० डाक्यूमेन्ट की स्वीकृति एवं निविदा आमंत्रित किये जाने की स्वीकृति एवं तुलसी नगर आवासीय योजना के सर्किल दर को वर्तमान जिलाधिकारी सर्किल दर / वर्तमान कास्ट इन्फ्लेशन इन्डेक्स के आधार पर आवासीय दर रू० 15000.00 प्रति वर्गमीटर किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। बांदा विकास प्राधिकरण के स्वामित्व की बाबूलाल चौराहा स्थित राईफल क्लब मैदान की भूमि का नियोजन किये जाने हेतु उक्त स्थल का लेआउट / तलपट मानचित्र रवीकृत किया गया। साथ ही नवाब टैंक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क / आक्सीजन पार्क के पास अटल सरोवर का सौन्र्दीकरण एव कायाकल्प किये जाने हेतु बोर्ड द्वारा अवस्थापना निधि से रू0 188.81 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी।

 

उपरोक्त बैठक में श्री जे. रीभा जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष महोदया, श्री मदन मोहन वर्मा अपर जिलाधिकारी (नगामि गंगे) / सचिव, बांदा विकास प्राधिकरण, श्री विनोद कुमार मुख्य लेखाधिकारी / कोषाधिकारी, सहायुक्त नियोजक झांसी, श्री आर०पी० यादव सहायक अभियन्ता एवं प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य के साथ प्राधिकरण के अधिकारियों/प्राधिकरण स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

सचिव बांदा विकास प्राधिकरण बांदा

Related posts

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित

zeestarnews

पांच दिसम्बर को दिल्ली रामलीला मैदान को कूच करेंगे शिक्षक,टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बारह राज्यों के शिक्षक एकत्रित होंगे

zeestarnews

अपर मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ के पत्र संख्या

zeestarnews

Leave a Comment