Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

भक्ति और उल्लास के बीच मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भक्ति और उल्लास के बीच मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

 

रामलीला मैदान, नरैनी में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से हुई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर में पाठ कर भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। इसके बाद भगवान परशुराम जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की उन्नति की कामना की।

पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और श्रद्धा का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया, जिसे लोगों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

इस अवसर पर उमेश तिवारी, विपिन दीक्षित, अमित सिंह, प्रदीप कुमार, विश्वनाथ, सोनू करवरिया, आदित्य सिंह, रविन्द्र द्विवेदी, भोला करवरिया, अमन करवरिया, प्रियांशु, विजय दीक्षित, सुशांत, शौर्य, आयु, शुभम शुक्ला,अनिल करवरिया, ज्ञानेंद्र पांडेय, राहुल तिवारी, मयंक तिवारी व आयुष तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का संदेश दिया।

Related posts

जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बाढ से पूर्व तैयारियों की बाढ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने तहसील, ब्लाक एवं न्याय पंचायत स्तरों पर बाढ समितियों का गठन किये जाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये

zeestarnews

पांच दिसम्बर को दिल्ली रामलीला मैदान को कूच करेंगे शिक्षक,टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बारह राज्यों के शिक्षक एकत्रित होंगे

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्डों में कराये जाने वाले विभिन्न कार्यों के इण्डीकेटरों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment