Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित

 

 

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावियों का सम्मान

समारोह आयोजित

 

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में जनपद स्तर पर प्रथम 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को दिनांक 01 जून 2026 को महर्षि बामदेव सभागार कलेक्ट्रेट बांदा में रू० 21000.00 की सांकेतिक चैक, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर तथा अभिभावकों को शाल देकर सम्मानित गया। मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकभवन उ०प्र० लखनऊ में राज्य स्तर के मेधावियों को टैबलेट, रू0 100000.00 की सांकेतिक चैक, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित गया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर 08वां स्थान प्राप्त करने वाले जनपद बांदा के पंचमुखी इ०का० बघेलाबारी के छात्र अनिल कुमार को भी टैबलेट, रू0 100000.00 की सांकेतिक चैक, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर लखनऊ में सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम के उपरान्त जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री प्रकाश द्विवेदी, मा० विधायक सदर बांदा, श्री सुनील कुमार पटेल मा० जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा, श्री स्वर्ण सिंह सोनू, ब्लाक प्रमुख बड़ोखर खुर्द, श्रीमती मालती बासू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांदा, श्री अजय कुमार पाण्डेय मुख्य विकास अधिकारी बांदा, श्री माया शंकर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), श्री शिवराज अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। कार्यकम में जनपद स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल के विद्यार्थी नैन्सी कश्यप, दीपा सिंह, प्राची सिंह, सपना, विकास सोनकर, आशुतोष, राधिका गुप्ता, अर्पित गुप्ता, अनामिका पटेल, ललित पाल, अंकिता मिश्रा को सम्मानित किया गया इसी प्रकार जनपद स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले इण्टरमीडिएट के विद्यार्थी अनिरूद्ध, वैशाली, प्रशान्त अवस्थी, प्रान्शी गुप्ता, प्रांजलि गुप्ता, श्रीकान्त, शिखा देवी, पंकज सिंह, प्रतिभा अग्निहोत्री, अनुज कुमार, आशुतोष तिवारी, मीनाक्षी पटेल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा श्री दिनेश कुमार ने आये हुये अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया तथा कार्यक्रम का संचालन श्री पियूष मिश्रा द्वारा किया गया।

 

जिला विद्यालय निरीक्षक

बांदा

Related posts

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

आयुक्त महोदय चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मण्डलीय/जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया

zeestarnews

Leave a Comment