Zee Star News
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबांदा

अनुज चौहान को अब तक नहीं मिला न्याय, FIR दर्ज न होने पर सालनी पटेल ने फूंका आंदोलन का बिगुल

अनुज चौहान को अब तक नहीं मिला न्याय, FIR दर्ज न होने पर सालनी पटेल ने फूंका आंदोलन का बिगुल

 

एक सैकड़ा ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचीं सालनी पटेल, जिलाधिकारी कार्यालय में उठाई न्याय की मांग

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी उठाए सवाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 

बांदा। जनपद बांदा में अनुज चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और मामले में FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर सालनी पटेल ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

 

आज सालनी पटेल करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचीं और जिलाधिकारी कार्यालय में अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रखी। उन्होंने अनुज चौहान की मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले में हत्या की आशंका जताई और आरोप लगाया कि अभी तक दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

 

परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, अनुज चौहान 2 नवंबर 2026 को शाम करीब 6:30 बजे घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने रातभर उसकी तलाश की। 3 नवंबर को भी सुबह से तलाश जारी रही। परिजनों के अनुसार, उसी दिन रात करीब 10 बजे कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दी गई। 4 नवंबर की सुबह अनुज का शव बरामद होने की जानकारी मिली।

 

परिजनों ने शव की परिस्थितियों और शरीर पर बताए गए चोट एवं जलने के निशानों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी संदेहास्पद स्थिति है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

 

सालनी पटेल ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में FIR दर्ज कर संदिग्ध लोगों से कड़ाई से पूछताछ की जाए और सभी पहलुओं की गहनता से जांच कराई जाए, जिससे वास्तविक सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अनुज चौहान को न्याय नहीं मिला और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो बांदा की सड़कों पर बड़ा जनआंदोलन देखने को मिलेगा। ऐसी स्थिति की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की होगी

Related posts

खरीद केंद्रों से किसान को जब भगाया जाता है और किसान का धान नहीं खरीदा जाता बस यहीं से शुरू होता है खेल और किसान का उत्पीड़न घिनौना खेल किसानों को ठगने का जों की मीलरो द्वारा खेला जाता है सरकार के नाक के नीचे और सरकार अनजान बनी रहती है

zeestarnews

घरेलू सिलेंडर का व्यवसाय में ना करें उपयोग वरना होगी सख्त करवाई

zeestarnews

पत्रकार के विरुद्ध जनपद सीईओ की अमर्यादित टिप्पणी से नाराज पत्रकारों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा

zeestarnews

Leave a Comment