Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

मंत्री ने किया मृतश्रमिकों के परिवारों से मुलाकात

/बांदा/डॉसंजयनिषाद*

दिनांक : 01 जून 2026

 

  आज दिनांक 01 जून 2026 दिन सोमवार को मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष, निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग), उ०प्र० सरकार डॉ संजय कुमार निषाद जी ने जनपद बांदा के प्रवास के दौरान जनपद हमीरपुर में निर्माणाधीन फ्लाइओवर का स्लैब ढह जाने की घटना में मृत श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढस बंधाया।

  श्री निषाद जी ग्राम चिल्ला पहुंचकर स्व० कुलदीप निषाद एवं स्व० लोकेंद्र निषाद के आवास पर गए तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि मत्स्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत विशेष कैम्प लगाकर ग्राम के सभी मछुआ समाज के लोगों का बीमा कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस प्रकरण में शासन स्तर पर उचित न्याय एवं हर संभव सहायता दिलाने हेतु वे मा० मुख्यमंत्री जी से भेंट कर पूरे मामले से अवगत कराएंगे।

  इसके उपरांत श्री निषाद जी ने भूरागढ़ निवासी स्व० सभाजीत यादव एवं स्व० गंगाचरण यादव के परिजनों से उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से समुचित सहायता एवं सभी पात्र लाभ तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। श्री निषाद जी ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा उक्त दुर्घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

 

जारीकर्ता

राजीव यादव

जनसंपर्क अधिकारी

मा० मंत्री मत्स्य विभाग

उत्तर प्रदेश सरकार

Related posts

धान क्रय हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद हेतु सभी आवश्यक उपकरण एवं व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित की जाए

zeestarnews

सिद्धार्थनगर के मंडी में बकरे की कीमत लगी 2 लाख: पीठ पर लिखा है ‘मोहम्मद’, आकर्षण का बना केंद्र, ईद उल अजहा महज 11 दिन पूर्व

cradmin

इलाहाबाद- झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 सम्बन्धी बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी/जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment