प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सिंह वाहिनी मंदिर परिसर में पूरे जोश और उत्साह के साथ महा नवमी के दिन सुबह नौ बजे मां सिंह वाहिनी की मंगलमयी मंगला आरती की गयी। मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए और माता की आरती गा कर आन्नद लिया।
विगत नौ दिनों से मंदिर परिसर में लगातार सुबह के समय कन्या भोज, देवी पूजा और शाम को श्रंगार किया जाता रहा है। प्रतिदिन पूजन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही है। खूब बड़े उत्साह के साथ शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया गया । अन्तिम दिन सुबह मंगला आरती और शाम को आरती कर दशहरा का पान खिला कर माता का अष्टमी का भव्य श्रृंगार उतार दिया जायेगा।
श्री सिंह वाहिनी मंदिर सेवा एवम् व्यवस्था समिति के सभी पदाधिकारी श्री अशोक त्रिपाठी जीतू, प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे,नीरज त्रिपाठी, खंचू श्रीवास्तव, सुशांत चतुर्वेदी, मोहन गुप्ता, तोषी चतुर्वेदी, अजय निगम, रूचिन निगम, पप्पू रैकवार, बसंतू रैकवार, सहित श्रंगारी दीपक सुल्लेरे , बृजराज माली की अहम भूमिका रहीं हैं ।