Zee Star News
Breaking News
राजनीति

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने PET-2026 परीक्षा केंद्र का किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

दिनांक: 30 अक्टूबर, 2026

बांदा।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने PET-2026 परीक्षा केंद्र का किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी ने आज पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल के साथ प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के दृष्टिगत भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा एवं निगरानी संबंधी प्रबंधों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापक एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने परीक्षा के दौरान सतर्कता बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के भी निर्देश दिए।

उ ल्लेखनीय है कि जनपद बांदा में PET-2026 की लिखित परीक्षा दिनांक 25 एवं 30 अक्टूबर, 2026 को दो पालियों में कुल 09 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

निवेशकों को लुभाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स कुंभ का आयोजन जिसकी अध्यक्षता मंडला आयुक्त आरपी सिंह ने की

zeestarnews

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की निति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय, तहसील मुख्यालय तथा विकास खण्ड में ‘‘य0पी0-भारत का ग्रोथ इंजन’’ की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें केन्द्र सरकार की दस वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जायेगा

zeestarnews

Leave a Comment