Zee Star News
Breaking News
Breaking News

नेता और अधिकारियो का गंदा खेल दीपक ने एक-एक कर खोली पोल

नेता और अधिकारियो का गंदा खेल दीपक ने एक-एक कर खोली पोल ……

   बांदा … शांती गुप्ता कंस्ट्रक्शन एंड रियल एस्टेट प्रा लि कम्पनी के निदेशक दीपक कुमार गुप्ता ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सबूत सहित सीधा आरोप लगाया और कहा की बांदा विकास प्राधिकरण के निवर्तमान सचिव श्री उमाकांत त्रिपाठी और उनका मुंहबोला भतीजा पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे का पुत्र ,बांदा सांसद प्रतिनिधि स्वदेश गौरव शिवहरे उर्फ गोलू और विकास प्राधिकरण के जे. ई. रवींद्र प्रकाश गुप्ता, जे. ई. एस. बी. त्रिपाठी की मांग पूरी न कर पाने के कारण इन लोगो ने अपने पदों का दुरुपयोग करके मेरे ऊपर लगातार फर्जी और द्वेषपूर्ण कार्यवाहीया की, दीपक कुमार गुप्ता द्वारा एक ऐसा ही फर्जी और काल्पनिक मामला बताया गया जिसका वाद संख्या 673 और मामला न्यायालय सचिव बांदा विकास प्राधिकरण में लंबित हैं दीपक ने कहा की इन अधिकारियों और नेता ने मुझे फर्जी भू माफिया और गैंगस्टर बनाने के लिए ये नोटिस न्यायालय बांदा विकास प्राधिकरण द्वारा मुझे तामील कराई, जिसमे ये स्पष्ट लिखा गया है की मौजा- भुरेडी बांदा में दीपक की 20 बीघा भूमि है और उसमे विकास कार्य किया जा रहा हैं जब की सत्यता यह है की मौजा – भुरेड़ी बांदा में दीपक की 1 इंच भी भूमि नही है …. इतना ही नहीं नोटिस मिलते ही दीपक ने संबंधित अवर अभियंता श्री रवींद्र प्रकाश गुप्ता से फोन पर यह प्रश्न किया जिसका ऑडियो भी उपलब्ध है उसमे भी अवर अभियंता रवींद्र प्रकाश गुप्ता ने दीपक से बातचीत के दौरान ये स्वीकार किया है की मौके की जांच पड़ताल और भूमि के समस्त निरीक्षण के बाद ही नोटिस प्रेषित की गई है… यह मामला अभी भी न्यायालय सचिव बांदा विकास प्राधिकरण में लंबित हैं ऐसे में यह सवाल उठता है की इन अधिकारियों और नेताओ की अनैतिक मांग न पूरी करने की स्थिति में क्या ये किसी आम आदमी या किसी भी प्रतिष्ठित व्यापारी को अपने पावर और पद का गलत इस्तेमाल करके माफिया या गैंगस्टर घोषित कर के उसका और उसके परिवार का पूरा जीवन तबाह कर देंगे । पूछता है बांदा कहा है दीपक कुमार गुप्ता की मौजा- भुरेड़ी में वो 20 बीघा जमीन जिसकी नोटिस बी. डी. ए. के निवर्तमान सचिव श्री उमाकांत त्रिपाठी और अवर अभियंतागणों ने दीपक को तामील कराई थी और बकायदा उसमे मुकदमा भी चलाया जा रहा हैं…. और अगर जमीन नहीं मिल रही तो इन लोगो ने उस जमीन को कहा छिपाया और अगर ये सभी अधिकारी ये कहते है की ये नोटिस और मुकदमा गलत था तो ऐसा क्या कारण था की ऐसी साजिश का शिकार दीपक गुप्ता को बनाया गया । और कब होगी इस नेता और अधिकारियो पर कठोर कार्यवाही । पद के दुरुपयोग के लिए कब मिलेगी इन अधिकारियों को कड़ी से कड़ी सजा

Related posts

सहायक प्रभारी यातायात/ जिला पूर्ति अधिकारी बांदा ने बताया है कि वाहन स्वामी खुद होंगे जिम्मेदार

zeestarnews

संसद की सुरक्षा में चूक के बाद लिया फैसला

zeestarnews

ट्रक जी जोरदार टक्कर से किसान और बैल की घटनास्थल पर मौत

zeestarnews

Leave a Comment