Zee Star News
Breaking News
Breaking News

सहायक प्रभारी यातायात/ जिला पूर्ति अधिकारी बांदा ने बताया है कि वाहन स्वामी खुद होंगे जिम्मेदार

 

दिनांक 22 अगस्त 2024

 

सहायक प्रभारी यातायात/ जिला पूर्ति अधिकारी बांदा ने बताया है कि

 

 

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में यातायात व्यवस्था के अन्तर्गत पोलिंग पार्टियों की रवानगी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए प्राईवेट हल्के/भारी वाहनों का अधिकहण किया गया था। सामान्य निर्वाचन सम्पन्न हुए लगभग दो माह से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है इसके बावजूद बहुत से वाहन स्वामियों द्वारा सम्बद्ध किये गये वाहनों की लागबुकें तथा बैंक खातों का विवरण जमा नहीं किया गया है। जिसके कारण इस कार्यालय के पत्रांक 2108/ दिनांक 11 जुलाई, 2024 द्वारा अधिग्रहीत प्राईवेट हल्के/भारी वाहनों के वाहन स्वामियों से अपेक्षा की गयी थी कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में यातायात अनुभाग से निर्वाचन हेतु जारी की गई लाग बुक, अपने बैंक खाते के विवरण (वाहन स्वामी की बैंक पास बुक की छायाप्रति), वाहन रजिस्ट्रेशन की छायाप्रति के साथ जिला पूर्ति कार्यालय, विकास भवन, बांदा में दिनांक 20 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक दशा में अनिवार्य रूप से जमा करा दें, परन्तु इतना समय व्यतीत हो जाने के उपरान्त कुछ वाहन स्वामियों द्वारा अभी भी जारी की गई लाग बुकें, अपने बैंक खाते के विवरण (वाहन स्वामी की बैंक पास बुक की छायाप्रति), वाहन रजिस्ट्रेशन की छायाप्रति सहित इस कार्यालय को उपलब्ध नहीं करायी गयी है।

 

उक्त के संबंध में अधिग्रहीत प्राईवेट हल्के / भारी वाहनों के वाहन स्वामियों से पुनः अपेक्षा है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में यातायात अनुभाग से निर्वाचन हेतु जारी की गई लागबुकें, स्वयं के बैंक खाते का विवरण (वाहन स्वामी की बैंक पास बुक की छायाप्रति), वाहन रजिस्ट्रेशन की छायाप्रति के साथ जिला पूर्ति कार्यालय, विकास भवन, बांदा में दिनांक 31 अगस्त, 2024 तक प्रत्येक दशा में अनिवार्य रूप से जमा करा दें अन्यथा निर्धारित अवधि तक लाग बुक जमा न किये जाने की स्थिति में सम्बद्ध किये गये वाहनों के किराये का भुगतान न हो पाने की दशा में वाहन स्वामी स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Related posts

किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ज्यादा से ज्यादा जनता को अवगत कराएं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

zeestarnews

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हूई f.i.r. जांच करने के दिए गए आदेश

zeestarnews

रामनवमी के अवसर पर कई राज्यों में हिंसा की खबरें हैं।तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के चारमीनार में हिंसा की खबर

zeestarnews

Leave a Comment