Zee Star News
Breaking News
अन्य

शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन, नियमित करने की मांग

*शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन, नियमित करने की मांग*

बांदा। शिक्षामित्रों ने नियमित करने की मांग को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

बाइट जिलाध्यक्ष दिनकर अवस्थी ने कहा कि मौजूदा समय में शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इतने कम मानदेय में शिक्षामित्र परिवार की जिम्मेदारियां नहीं निभा पा रहे हैं। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में तमाम शिक्षामित्र मानसिक अवसाद में जीने को मजबूर हैं। आए दिन शिक्षामित्र आत्महत्या कर रहे हैं।

शिक्षामित्रों ने भविष्य को सुरक्षित व संरक्षित करने के लिए नियमावली में संशोधन करके पुन: समायोजित कर नियमित करने की मांग की। नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को शामिल करने व नियमित करने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक 12 माह 62 वर्ष तक वेतन दिया जाए।

मृत क शिक्षामित्रों के परिजनों को सहायता राशि व आश्रित को जीविकोपार्जन के लिए नियुक्ति प्रदान की जाए। टीईटी पास शिक्षामित्रों को नियमावली में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त किया जाए। जिला महामंत्री बृजेश सिंह, मूलचंद्र सोनी, रामराज, विष्णुकांत, सुजीत नामदेव, शारदा पांडेय, राजेंद्र शिवहरे, राजीव तिवारी, अखिलेश शुक्ला, इंतसार अहमद, अभयराज, देशराज सिंह रहे।

Related posts

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा 

zeestarnews

धर्म की जय हो ।अधर्म का नाश हो।आलेखक : प्रभाकर चौबे

zeestarnews

डीएलआरसी बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जांची बैंकों की वार्षिक ऋण योजना की प्रगति

zeestarnews

Leave a Comment