Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने आज मण्डी समिति बबेरू स्थित विपणन शाखा के धान खरीद केन्द्र एवं नगर पंचायत बबेरू का निरीक्षण किया

 

बांदा, 05 जनवरी, 2023-

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने आज मण्डी समिति बबेरू स्थित विपणन शाखा के धान खरीद केन्द्र एवं नगर पंचायत बबेरू का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी न सर्वप्रथम मण्डी बबेरू स्थित विपणन शाखा के धान खरीद केन्द का निरीक्षण करते हुए केन्द्र में अब तक की गयी धान खरीद के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिस पर बताया गया कि 146 किसानों के द्वारा 99.62 कु0 धान की खरीद की गयी है। उन्होंने स्टाक रजिस्टर तथा आॅनलाइन पंजीकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि प्रथम आवक के अनुसार सभी किसानों से धान की खरीद की जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न होने पाये। उन्होंने धान खरीद हेतु आए भदेहदू ग्राम के किसान श्री बाल करन पटेल व मवई के किसान सुशील से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आज ही केन्द्र पर आये हैं एवं उनके धान की खरीद की जा रही है, किसी प्रकार की समस्या नही है। उन्होंने किसान खरीद केन्द्र पर पावर डस्टर ठीक पाया। उन्होंने किसानो को धान खरीद की पावती समय से देने के निर्देश दिये। उन्होंने धान क्रय पंजिका, निरीक्षण पंजिका एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानों से धान खरीद कर लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद की जाए।

सके उपरान्त उन्होंने नगर पंचायत बबेरू का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका एवं नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी अधिशाषी अधिकारी से लेते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध होर्डिंग को हटाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अभिलेखों का रख-रखाव उचितढंग से कराये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अभिलेख अस्त व्यस्त पाये गये। उन्होंने ई0ओ0 को तीन-तीन दिन तिन्दवारी एवं बबेरू में दिन निर्धारित करते हुए उपस्थित रहने के निर्देश दिये। उन्होंने जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र पंजिका, उपस्थित पंजिका, 15वें वित्त आयोग द्वारा कराये जाने वाले कार्यों का विवरण, हाउस टैक्स आदि अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण करते हुए अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिये कि अग्नि समन यंत्र तत्काल लगाया जाए एवं रैन बसेरा को संचालित न होने पर तत्काल रैन बसेरा संचालित कराने व सर्दी से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थल एवं प्रमुख चैराहों पर अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कर्मियों के सेवा अभिलेखों का निरीक्षण किया, जिसमें छेदी लाल कर्मचारी के सेवा अभिलेख अपूर्ण होने पर पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बबेरू, ई0ओ0 नगर पंचायत एवं सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे

Related posts

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बांदा श्री अभिषेक चौधरी ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण की पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत दिनांक

zeestarnews

जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0/न 0नि0)/ जिला मजिस्ट्रेट बांदा श्री नगेंद्र प्रताप ने बताया है कि बताया है

zeestarnews

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्या ने की बैठक महिलाओं के उत्पीड़न पर की चर्चा

zeestarnews

Leave a Comment