Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति/जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 20 अगस्त, 2024-

 

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति/जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी न वृक्षारोपण किये जाने केे बाद उसकी जियो टैगिंग का कार्य एक सप्ताह के अन्दर सम्पन्न कराये जाने के निर्देश सहकारिता, माध्यमिक शिक्षा, श्रम, विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी सम्बन्धित विभाग वृक्षारोपण किये गये वृक्षों की सुरक्षा हेतु विभाग स्तर पर कार्यवाही करें एवं निरीक्षण के समय चेक करें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को भी जियो टैगिंग का कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। हरितिमा, अमृत वन एप पर लिंकेज कर सभी सम्बन्धित विभाग वृक्षारोपण से सम्बन्धित आवश्यक सूचना अंकित करें।

जिलाधिकारी ने प्रतिबन्धित प्लास्टिक एवं थर्माकोल को रोकने के लिए प्रभावी रूप से चेकिंग कराये जाने तथा उसका प्रयोग करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कियेे जाने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सालिड बेस्ड मैनेजमेन्ट के अन्तर्गत कूडे का उचित निस्तारण बनाये गये कूडा निस्तारण केन्द्रों एवं चिन्हित डम्पिंग स्थान पर ही डालकर निस्तारण की कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि नदी के किनारे व तालाब के आस-पास कोई भी कूडे का डम्पिंग केन्द्र नही होना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि नगर व कस्बे के किनारे खुले स्थान पर कूडा नही डाला जाए। बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेन्ट का भी उचित निस्तारण सम्बन्धित संस्था बामदेव इनसालमेन्ट के माध्यम से सभी सरकारी अस्पतालों एवं अन्य चिकित्सालयों का बायो मेडिकल बेस्ट एकत्र कर बाहर भेजा जाए। उन्होंने वायु प्रदूषण उत्पन्न करने वाली सम्बन्धित इकाईयों तथा वाहनों की प्रदूषण कर जांच एवं चेकिंग कराये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, जिला वनाधिकारी श्री अरबिन्द कुमार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत दिनांक 23 जनवरी, 2023 को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्म दिवस के अवसर पर सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

चौधरी चरण सिंह (मा० भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी) के जन्म दिवस दिनांक 23 दिसम्बर 2024 कों “किसान सम्मान दिवस” के रूप में मनाये जाने के सम्बन्ध में

zeestarnews

मिलर और दलाल मिलकर काट रहे हैं माल सरकार को लगा रहे चुना चंद पैसों के लालच में किसान के कागज और किसान वही का करते हैं प्रयोग

zeestarnews

Leave a Comment