बांदा आज दिनांक 1 अप्रैल को सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज केन-पथ बांदा में वार्षिक परीक्षाफल 2023 घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हेमचन्द्र जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्याभारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया इसी क्रम में आये हुए अतिथि उमाशंकर जी, क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रमुख आत्मानंद जी, प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रान्त का बैच अलंकरण कर, श्रीफल एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय की कक्षा-6,7,8,9, व 11 के 653 परिणाम घोषित किया गये जो शत-प्रतिशत रहा। जूनियर वर्ग में शैलवी वैश्य तथा सीनियर वर्ग में राधिका त्रिपाठी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किये। आये हुए अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को शील्ड एवं परीक्षाफल देकर सम्मानित किया। कक्षा-6 में अंजली प्रजापति प्रथम, तेजल वर्मा द्वितीय व आर्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-7 में आस्था यादव, श्रृष्टि सिंह गौतम प्रथम व स्नेहा निगम, रिया चौरसिया ने द्वितीय तथा संजना कुशवाहा, तनिष्का श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-8 में शैलवी वैश्य, लक्ष्मी ने प्रथम, सौम्या वैश्य, नम्रता सिंह ने द्वितीय व आराध्या गुप्ता, आस्था सिंह पटेल ने तृतीय स्थान। कक्षा-9 में दिवा त्रिपाठी, राधिका त्रिपाठी तथा संगम ने प्रथम, अनुराधा, प्रियांशी, श्रृद्धा कुशवाहा ने द्वितीय, शालिनी, मानवी अवस्थी, निधि पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-11 में शिवानी चौरसिया, प्रथा सिंह ने प्रथम, सुरभि सविता, राशी दीक्षित ने द्वितीय, अंशिका श्रीवास्तव, प्रगति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।