दिनांक 6 सितंबर 2024
जिला क्षय रोग अधिकारी बांदा ने बताया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एन०टी०सी०पी०) के अन्तर्गत 09 सितम्बर 2024 से 20 सितम्बर 2024 तक सक्रिय टी०बी० रोगी खोज अभियान (एक्टिव केस फाइन्डिंग अभियान ए०सी०एफ०) चलाया जा रहा है।
अभियान के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने एवं माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाना है।
