Zee Star News
Breaking News
अपराध

नगर मजिस्ट्रेट नें महेश्वरी चौक बाजार से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की

नगर मजिस्ट्रेट नें महेश्वरी चौक बाजार से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की दलबल के साथ बाजार में भ्रमण किया

 

     पुल के नीचे जहां पार्किंग होनी चाहिए वहां पर फैली है दुकानें

रोड पर सामान लगाने वाले के खिलाफ हो कड़ी करवाई

 

 जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के अनुपालन में आज नगर मजिस्ट्रेट ने आए दिन राहगीरों को जाम की दिक्कतों का सामना करने, को दृष्टिगत रखते हुए तथा बाजार में दुकानदार सड़क को घेर कर सामान रखते हैं, जिससे बाजार में आने वालों को चलने के लिए जगह ही नहीं बचती है। जिसको लेकर लोगो द्वारा काफी दिनों से शिकायते आ रही थी जिसको लेकर नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला नें माहेश्वरी देवी चौक से लेकर सब्जी मंडी होते हुए छावनी एरिये तक अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की।

      नगर मजिस्ट्रेट व उनकी टीम को देखकर सड़क किनारे कब्जा किए दुकानदार सामान समेट कर स्वयं हटने लगे। दुकान के बाहर टिन डालकर कब्जा करने वालों ने खुद ही सामान समेटना शुरू कर दिया। टीम ने दुकानदारों ने नालों के ऊपर कब्जा कर समान रखे हुए थे जिसे तुरंत हटवाया गया। सड़क पर फल आदि की दुकान लगाए हुए ठेले वालों मैं अपना सामान हटाते हुए सड़क पर दुकान न लगाने का वादा कियाl

     नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला नें सभी दुकानदारों से अपील करते हुए कहा है कि वह प्रशासन का सहयोग करते हुए अपने-अपने दुकानों पर ही सामान रखें एवं सड़क पर अनावश्यक अतिक्रमण न करें l, उन्होंने लोगों को सूचित करते हुए बताया कि अगली बार नहीं माने तो 05 हजार का जुर्माना भी किया जाएगा। उन्होंने कहा की अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

    इस दौरान, शहर कोतवाली की पुलिस अधिकारी, नागर पालिका खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

लाखों के चोरी गए जेवरात समेत चार चोर गिरफ्तार

zeestarnews

प्रदेश सरकार बाल श्रम सर्वेक्षण योजना के अन्तर्गत प्रदेश में बाल श्रम समस्या का आंकलन कराने हेतु बाल श्रम सर्वेक्षण कराया जा रहा है,

zeestarnews

बांदा की जसपुरा पुलिस आईजीआरएस में फर्जी निस्तारण करने में सबसे तेज

zeestarnews

Leave a Comment