Zee Star News
Breaking News
अन्य

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, 

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

 

बांदा, दिनांक 20.09.2024। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण-नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जिला जज / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा डा० बब्बू सारंग जी के आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 20.09.2024 को दिन 11:30 बजे जिला चिकित्सालय स्थित वन स्टाप सेण्टर, बांदा का निरीक्षण श्रीमान श्रीपाल सिंह, अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा किया गया।

 

सचिव महोदय द्वारा जिला अस्पताल में स्थित वन स्टाप सेण्टर का निरीक्षण किया गया। जहां पर श्रीमती रमा साहू, सेण्टर मैनेजर अपने कार्यालय में कार्य करती पायी गयी।

 

सचिव महोदय द्वारा वन स्टाप सेण्टर में आने वाले प्रकरणों की पत्रालियां व आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया गया। वन स्टॉप सेण्टर में संचालित पुलिस चौकी में महिला कान्सटेबल उपस्थित पायी गयी जोकि एक नाबालिग बालक से पूछतांछ करती पायी गयी।

 

जानकारी लेने पर बताया गया कि नाबालिग बालक का नाम सुमित यादव आयु लगभग 03 वर्ष हैं जिसका पिता विमलेश यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव मु0अ0सं0-125/24, अन्तर्गत धारा

-363, 366, 323, 342, 376, 506 आई.पी.सी. व 3/4 पाक्सो एक्ट में अभियुक्त है व कारागार में निरुद्ध हैं। बालक का पिता विमलेश यादव ग्राम लालूहार, थाना रहीमाबाद, लखनऊ हाल मुकाम एकता नगर, थाना पी०जी०आई० जनपद लखनऊ का रहने वाला हैं।

 

बालक का संरक्षण लेने हेतु घर से कोई सदस्य नही आ रहा हैं। ऐसी स्थिति में बालक को अकेला नही छोड़ा जा सकता हैं। सुपुदर्गी/संरक्षण हेतु बाल विकास समिति, बांदा से पत्राचार किया जा रहा हैं। वन स्टाप सेण्टर के दोनो कक्षों में एक-एक सीलिंग फैन व कूलर लगा हैं किन्तु भीषण गर्मी में काउन्सलिंग हेतु आने वाले पीड़ित बच्चों व महिलाओं को अत्याधिक गर्मी का सामना करना पड़ता हैं, जिसके लिए कम से कम एक-एक एअर कंडीशन काउन्सिलिंग कक्ष व कार्यालय कक्ष में लगाया जाना अति आवश्यक हैं। इसके अतिरिक्त जिला महिला अस्पताल में वन स्टाप सेण्टर वर्ष 2017 से संचालित हैं अलग से भवन हेतु स्थान चिन्हित कर लिया गया हैं किन्तु बजट के अभाव में निर्माण कार्य प्रारम्भ नही हो सका हैं। जिस पर सचिव महोदय द्वारा उपस्थित सेण्टर मैनेजर को जिला प्रोबेशन अधिकारी-बांदा से पत्राचार व सम्पर्क स्थापित कर एअर कंडीशन लगाये जाने तथा शीघ्र अतिशीघ्र बजट मांग पत्र उच्चा धिकारियों को प्रेषित कर नये भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराये जाने के निर्देश दिये गयें। निरीक्षण के समय सेण्टर मैनेजर सुश्री रामदेवी साहू, महिला कान्सटेबल सुश्री अंकिता एवं श्री राशिद अहमद डी.ई.ओ. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा उपस्थित रहें

Related posts

जिला परिषद कृषि महाविद्यालय, बांदा के विरूद्ध प्राप्त शिकायत के सम्बन्ध में

zeestarnews

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बांदा श्री अभिषेक चौधरी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 शादी अनुदान योजनान्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोडकर) निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों हेतु शादी अनुदान योजना संचालित है

zeestarnews

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बांदा श्री अभिषेक चौधरी ने बताया है कि प्रमुख सचिव महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग द्वारा अवगत कराया गया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति वितरण माह नवम्बर में ही होने के आसार है

zeestarnews

Leave a Comment