Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा व्दारा तहसील स्तर पर शासकीय योजनाओं एवं प्राधिकरण की योजनाओं को जनमानस तक पहुँचाने हेतु पराविधिक स्वंय सेवक

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा व्दारा तहसील स्तर पर शासकीय योजनाओं एवं प्राधिकरण की योजनाओं को जनमानस तक पहुँचाने हेतु पराविधिक स्वंय सेवक (पी०एल०वी०) के 10 पदो पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। पी०एल०वी० के 10 पदों (मुख्यालय बांदा में 04 पद, तहसील पैलानी में 03 पद, तहसील बांदा में 02 पद एवं तहसील बचेरु में 01 पद) पर आवेदन-पत्र दिनांक 06-12-2025 की संध्या 05-00 बजे तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ए०डी०आर० भवन, दीवानी न्यायालय परिसर-बांदा में जमा किये जा सकते हैं। पराविधिक स्वंय सेवक की नियुक्ति एक वर्ष के कार्यकाल के लिए की जाती है। पराविधिक स्वंय सेवक को कोई भी वेतन/भत्ता देय नहीं है। केवल समय-समय पर निर्धारित मानदेय प्रदान किया जाएगा।

 

अतः पराविधिक स्वंय सेवकगण (पी०एल०वी०) की नियुक्ति के लिए पराविधिक स्वयं सेवक योजना के अंतर्गत पराविधिक स्वयं सेवक के चयन हेतु निम्नलिखित मानक दिये गये हैं। अतः उक्त स्कीम को ध्यान में रखते हुये पराविधिक स्वयं सेवक का चयन किये जाने हेतु निम्नलिखित व्यक्तियों से आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जातें है।

 

जैसे:-

 

1. शिक्षक (सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मिलित)

 

2. सेवानिवृत राज्य / केन्द्रीय कर्मचारी व वरिष्ठ नागरिक

 

3. एम०एस०डब्लू० छात्र व शिक्षक

 

4. डॉक्टर / फिजीसियन

 

5. छात्र एवं विधि छात्र (जब तक उनका पंजीकरण अधिवक्ता के रूप में न हुआ हो)

 

6. एनजीओ की महिला सदस्य / मैत्री संगठन एवं स्वयंसेवी समिति के सदस्य

 

7. ऐसे सदस्य जिसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समिति उपयुक्त समझें

 

8. ऐसा व्यक्ति जो राजनीतिक संगठन से न जुड़ा हो।

 

9. विशेष प्रतिभावन खिलाडी

 

10. विशिष्ट कलाकार

 

11. विलक्षण एवं प्रतिभाशाली व्यक्ति, जिसने किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय कौशल का प्रदर्शन किया हो।

    12. किन्नर ।

 

आवेदक निर्धारित प्रारूप के साथ अपने कार्यानुभवों के बावत अभिलेखों की छायाप्रति भी दाखिल करें। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा के मुख्यालय कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में दिनांक 06-12-2025 तक प्राप्त किये जा सकते हैं।

 

दिनांक 26 नवम्बर, 2025

 

 अपर जिला जज प्रथम/ अध्यक्ष, चयन समिति जनपद न्यायालय-बांदा

Related posts

अध्याय-3 पैरा 3.6(ii)} मतदान केन्द्र की सूची के प्रकाशन की सूचना

zeestarnews

नीलम गुप्ता प्रभारी बुंदेलखंड जी के नेतृत्व में मानवाधिकार दिवस मनाया गया

zeestarnews

सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बांदा में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

zeestarnews

Leave a Comment