क इंडिया जिसकी शुरुआत 1940 में इजिप्ट से हुई जो कि अश्व प्रजाति के पशुओं की वेलफेयर का काम करती है। अश्व प्रजाति के पशुओं के प्रति ग्रामीण जागरूकता ना होने की दशा में अश्व पालकों द्वारा उनकी सही देखभाल नहीं की जाती रही या अश्व प्रजाति के पशुओं को बोझ ढोने की मशीन जैसे उपयोग किया जाता रहा कई बार अत्यधिक बोझ के कारण घोड़े, गधे , खच्चर की शारीरिक स्थिति खराब होती रही और अंतोगत्वा उसकी मृत्यु हो गई ब्रुक इंडिया इसी जागरूकता को गांव गांव पहुंचाया और पशुओं के प्रति दया और उनका देखभाल एवं के इलाज बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्य पशु चित्साधिकारी डॉ विजय कमल, डॉ अभिषेक, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ पुष्पेन्द्र, विजय कुमार, विष्णु कुमार, एस किशन, आदित्य त्रिवेदी आदि सम्मिलित रहे।