Zee Star News
Breaking News
संपादकीय

दुर्गापुरम कॉलोनी के लोगों के जीवन में छाया अंधेरा अधिकारियों ने जनता की न सुनने की खाई कसम

चिराग तले अंधेरा कहावत तो सुनी ही होगी वह बांदा के दुर्गापुरम कॉलोनी पर बिल्कुल सटीक बैठती है

 

लकड़ी के पोल के सहारे कुछ घरों में रोशनी दी गई है जो की लटकते तार हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं कोई हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन

 

तुलसी पावर हाउस के पीछे बच्चन सिंह के गदृदी के पीछे वाली गली पर अधिकारियों ने मुंह फेरा

 

बच्चों की जिंदगी पर छाया बिजली विभाग का अंधेरा बच्चे प्रकाश न होने के कारण पढ़ने में अस्मर्थ

 

 

 

बांदा आपको बताते चलें विगत दो वर्षों से तुलसी पावरहाउस के पीछे वाली गली पर लगता है बिजली विभाग के अधिकारियों ने संकल्प ले रखा है कि आखिर इस कॉलोनी के लोगों को बिजली उपलब्ध नहीं करेंगे जबकि दुर्गापुरम कॉलोनी के लोगों ने उच्च अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों से लगातार गुहार लगाई है परंतु कोई भी सुनने केलिए तैयार नहीं है आखिर उन बच्चों का क्या दोष है जो वहां रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं बिजली न होने से मच्छरों का आक्रमण तेज हो जाता है और लगातार बीमारियां भी बढ़ रही है कुछ घरों मे विद्युत विभाग ने कनेक्शन दे रखे हैं उनमें भी लकड़ी के पोल के सहारे तार डाले गए हैं जो की किसी भी हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं अगर कोई हादसा हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा

High voltage transformer against the blue sky. Electric current redistribution substation
Electric substation in Paraguay at dawn

लगातार कॉलोनी के लोगों ने प्रयास किया परंतु अधिकारियों के कान में जू  तक नहीं रेंगी लगता है कॉलोनी के सरकार को वोट नहीं देते हैं इसीलिए अधिकारी कर्मचारी नजरअंदाज किए हुए हैं आप देखना यह है क्या अधिकारी मामले को संज्ञान मे लेते हैं और मोहल्ले की समस्या का निदान हो पता है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा

Related posts

भारत की वर्तमान अर्थव्यवस्था को साधारण शब्दों में इस प्रकार समझें.

zeestarnews

सनातन सत्य : तत्व विश्लेषण। आलेख : प्रभाकर चौबे

zeestarnews

धान खरीद केंद्रों और मिल व मिलरो के बीच पिसता किसान चंद पैसों के लालच पर किसान ही बना किसान का दुश्मन

zeestarnews

Leave a Comment