Zee Star News
Breaking News
अन्य

विकासखंड नरैनी अंतर्गत आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला

विकासखंड नरैनी अंतर्गत आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला–*

न रैनी– आपको बतादें की मौसम के बदलाव होने के चलते जहाँ किसानों के पशुओं को को तरह तरह की गम्भीर बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है वहीं यदि समय पर देखरेख एवं इलाज के साथ साथ बचाव हेतु टीके आदि की ब्यवस्थायें कर दी जाये तो उन्हें होने वाली कई गम्भीर बीमारियों से बचाया जा सकता है इसी क्रम में आज नरैनी विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपरहरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत विश्व हिंदू महा संघ गौ रक्षा समिति नरैनी के तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को पुष्प अर्पित कर उनकी आरती करते हुए इस आयोजन को आगे बढ़ाया गया। इस शिविर में गौ पूजनकर उन्हें गुड़ , चना, और केला भी खिलाया गया। यह कार्यक्रम पशुपालन विभाग बांदा के द्वारा किया गया है जिसमें सभी पशुपालकों के पशुओं का निःशुल्क इलाज भी किया गया तथा सभी को प्रतिरक्षी दवाईयां भी प्रदान की गई।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनू करवरिया द्वारा ग्रामवासियों को इस आरोग्य शिविर के बारे मे जानकारी देते हुए ग्रामवासियों के मध्य गौवंश संरक्षण को लेकर प्रत्येक किसान को एक गौवंश रखने की अपील की गयी जिससे किसान भी खुश रहेगा और गौ वंश भी बचीं रहेंगी। इस कार्यक्रम में गौ रक्षा समिति के जिला प्रवक्ता उमेश तिवारी एवं नरैनी के पशु चिकित्सक डॉ विजय कुमार कमल, करतल पशु चिकित्सक डॉ अभिषेक सिंह, पशु सचल वाहन के डाक्टर पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, पिपरहरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चन्द्र पाल वर्मा तथा पशु विभाग के सभी कर्मचारी राजेश कुमार गुप्ता, केशव प्रसाद , वेद प्रकाश पाण्डेय, विजय कुमार, देवेन्द्र सिंह , ब्रुक इंडिया के आदित्य त्रिवेदी आदि सभी ग्राम वाशी उपस्थिति रहे। और पशु चिकित्सको द्वारा शिविर में आए हुए सभी पशुपालकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, नंद बाबा दुग्ध मिशन, पशु बीमा योजना, एन एल एम योजना, चार विकास योजना, सचल पशु चिकित्सा वाहन इन सभी की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। और डॉ अभिषेक सिंह द्वारा यह जानकारी दी गई कि अपने पशुओं का इलाज किसी झोलाछाप डॉक्टरों से ना कराएं ।और सरकार द्वारा चलाई जा रही 1962 सचल पशु चिकित्सा वाहन को अवगत कराकर इलाज कराएं जिससे आपके पशुओं को सही इलाज मिल सके।

Related posts

एक दिवसीय शिविर का किया गया आयोजन

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा आर पी सिंह की अध्यक्षता में माननीय मंत्री समूह के माह अगस्त- सितंबर- 2022 में जनपद भ्रमण के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यालय से प्राप्त निरीक्षण टिप्पणी पर कार्यवाही

zeestarnews

बाराबंकी में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे: एक महिला सहित तीन लोग हुए घायल, रास्ते को लेकर हुई थी मारपीट

cradmin

Leave a Comment