Zee Star News
Breaking News
Breaking News

बांदा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार विरोधी जमकर नारेबाज़ी की

बांदा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की

 

 

जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौपते हुए मांग की गई कुंभ में 29 जनवरी को भगदड़ में काफी संख्या में लोगों की जानें गई और हजारों की तादाद में श्रद्धालु जन घायल हुए सरकार को चाहिए कि मृतक और घायल की सूची जारी करें । घायलों का उपचार सही तरीके से कराकर उनकी भी सूची भी जारी करें। साथ ही मृतक परिवार जनों को 50 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। कांग्रेस शहर अध्यक्ष अफसाना शाह सरकार से कहा है कि वहां का प्रशासन वीआईपी को स्नान कराने में ही अपनी वाहवाही लूटता रहा है श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इस समय महामंत्री सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, पीसीसी पवन देवी कोरी,केपी सेन ,छेदीलाल धुरिया,राजेश गुप्ता, गेंदा प्रसाद यादव, रेखा वर्मा निसार अहमद, शब्बीर, वीना, अमलेशा अनुरागी, सुखदेव गांधी, सहित काफी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।

Related posts

विद्युत विभाग की हड़ताल को देखते हुए जिलाधिकारी दीपा रंजन ने विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के दिए दिशा निर्देश जिससे आम जनमानस को समस्या ना हो

zeestarnews

बांदा। धान की कटाई के बाद किसान अब गेहूं बुवाई की तैयारियों में जुटा है। डीएपी न मिलने से किसान परेशान हैं। क्रय केंद्रों में दो-दो बोरी डीएपी के लिए किसान सुबह से शाम तक लाइन लगाए रहते हैं। इसके बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। प्रशासन के अब तक दावे फेल हैं, डीएपी की किल्लत बरकरार है

zeestarnews

प्रशासन द्वारा पुकारी गौशाला की जांच आज भी संदेह के घेरे में

zeestarnews

Leave a Comment