Zee Star News
Breaking News
Breaking News

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश नेतृत्व में बना पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल जो करेगा पीड़ित परिवार से मुलाकात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल दिनांक 21 अगस्त 2024 को जनपद बाँदा जायेगा। जनपद बाँदा के तहसील पैलानी थाना जसपुरा के अन्तर्गत ग्राम सिकहुला निवासी श्रीमती सीता देवी पत्नी श्री पुत्तू सोनकर द्वारा ट्यूबवैल की हौज से उनके लोटे से पानी पीने पर गॉव के ही दबंग व्यक्तियों द्वारा अत्यधिक मारपीटा गया। इस घटना से अनुसूचित जाति के लोगों में भय व्याप्त है, जिसकी जानकारी तथा पीड़ित परिवार से मिलने हेतु प्रतिनिधि मण्डल ग्राम सिकहुला जनपद बाँदा पहुंचेगा।

    प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यगण हैं सर्वश्री विशम्भर प्रसाद निषाद राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी, अजेन्द्र सिंह लोधी सांसद लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर, डॉ0 रागिनी सोनकर विधायक विधान सभा क्षेत्र मछलीशहर, डॉ0 मधुसूदन कुशवाहा जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बाँदा एवं प्रमोद निषाद विधान सभा अध्यक्ष तिन्दवारी होगे।

प्रतिनिधि मंडल के सभी सदस्य दिनांक 21/08/ 2024 को दोपहर 12:00 बजे सर्किट हाउस (मवई) बांदा में पहुंचेंगे वहां से 1:00 बजे प्रस्थान कर 2: 00बजे ग्राम शिकहुला थाना जसपुरा बांदा पहुंच कर पीड़िता से भेंट करेंगे व घटना की जानकारी लेंगे। तथा घटना की रिपोर्ट बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को देंगे।

आपका

डॉ. मधुसूदन कुशवाहा जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बांदा

Related posts

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग चित्रकूट की उप निर्देशक चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री राज बहादुर सिंह ने बताया कि सभी दिव्यांग जनों कुष्ठ  अवस्था पेंशन मिल रही है

zeestarnews

*बांदा*- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर जल हर घर नल योजना का सच आया सामने

zeestarnews

जिला प्रशासन की निकाली अर्थी महिला पत्रकारों ने 

zeestarnews

Leave a Comment