जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई
बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस, परिवहन विभाग द्वारा विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन कर बच्चों में सड़क सुरक्षा की जागरूकता लाये जाने एवं यातायात प्रबन्धन का प्रशिक्षण भी दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा ट्रैक्टर की ट्रालियों में अभियान चलाकर रिफलेक्टर टेप लगाये जाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये। उन्होंने बाबूलाल चैराहा पर डिवाइडर बनाए जाने एवं ट्रैफिक लाइट के समय मे परिवर्तन कराए जाने के सम्बन्ध में निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने मार्गवार हुई दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए सड़क मार्ग में होने वाली दुर्घटनाओं की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने अधिक संख्या में संचालित हो रहे ई रिक्सा द्वारा जाम की समस्या के निदान हेतु शहर के मुख्य चैराहों को जोडकर ई-रिक्सा के लिए एकल दिशा मार्ग बनाये जाने के निर्देश परिवहन व पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने जनपद के समस्त कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से हेलमेट दो पहिया वाहनों के संचालन में पहनने तथा चार पहिया वाहन के संचालन मे सीटबेल्ट लगाये जाने के निर्देश दिये । उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को बिना हेलमेट व नशे का सेवन कर वाहन संचालन करने वालों की सघन चेकिंग कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को बाॅदा तिन्दवारी फतेहपुर मार्ग में महोखर व तिन्दवारी में सड़क पर तत्काल मार्ग संकेतक, छोटे स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के निर्देश एनएचआई के अधिकारी को दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, एआरटीओ श्री शंकर सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-2, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-1, पीटीओ, सहित क्षेत्राधिकारी पुलिस, एनएचआई तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।