Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैलीज्योतिषदेश-विदेशमनोरंजनवातावरणसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

राजस्थान की घटना से जिले की पुलिस अलर्ट: पैदल मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की, सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चला

 

औरैया32 मिनट पहले

मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में हुई जघन्य घटना को देखते हुए जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन पर शांति व्यवस्था सुरक्षा को लेकर बुधवार को पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की तथा जगह जगह फोर्स तैनात रहा। इसके अलावा वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।

पुलिस फोर्स के साथ नगर में किया गया पैदल मार्च

पुलिस फोर्स के साथ नगर में किया गया पैदल मार्च

हर कस्बे में चलाया गया चेकिंग अभियानराजस्थान के उदयपुर में युवक की गला काटकर हत्या के बाद माहौल न बिगड़े इस काऱण जिले में भी पुलिस अलर्ट रही। औरैया जनपद की नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर सोमवार को फफूंद पुलिस ने नगर के प्रमुख मार्गो पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही हर कस्बे में पुलिस ने पैदल मार्च कर सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।

नगर में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

नगर में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

जिले में हर हाल में कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस की नकेल कसी गई है। बाइक सवारों पर पुलिस की कड़ी नजर है। कई स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान वाहनों पर सवार लोगों की जहां जांच की गई वहीं उनके कागजात भी चेक किए गए।

खबरें और भी हैं…

Related posts

क्षेत्र वासियों को देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा ने आज अतर्रा में पीसीएफ के गेंहॅू खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया

zeestarnews

K

zeestarnews

Leave a Comment