Zee Star News
Breaking News
अन्य

दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु सप्ताह में सोमवार के अतिरिक्त प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को भी दिव्यांग बनवा सकेंगें प्रमाण पत्र

**दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु सप्ताह में सोमवार के अतिरिक्त प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को भी दिव्यांग बनवा सकेंगें प्रमाण पत्र*

     जनपद बांदा के समस्त जनपद वासियों को सूचित किया जाता है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु सप्ताह में सोमवार के अतिरिक्त प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को भी दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएंगे ऐसे व्यक्ति जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडी आईडी कार्ड नहीं बना है वह दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं विशिष्ट दिव्यांग प्रमाण पत्र यूडी आईडी कार्ड बनाए जाने हेतु अपना आवेदन ऑनलाइन स्वावलंबन पोर्टल पर करके आवेदन पत्र के साथ अपना परीक्षण प्रत्येक सोमवार बुधवार और शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा कैंपस में मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं दिव्यांग प्रमाण पत्र ऑनलाइन किए जाने हेतु व्यक्ति को फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी स्वावलंबन पोर्टल पर ऑनलाइन किए जाने पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए जा सकेंगें। जिला दिव्यांगजन आईकान जितेन्द्र कुमार यादव ।

Related posts

न्यू सैनिक पब्लिक स्कूल मे बच्चों द्वारा आयोजित की गयी विज्ञान प्रदर्शनी

zeestarnews

जेडीयू की प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच शालिनी पटेल की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वीडीओ कमसिन को दिया पांच सूत्रीय ज्ञापन

zeestarnews

जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

zeestarnews

Leave a Comment