Zee Star News
Breaking News
अन्य

परंपरागत स्वरोजगार को दे रहे बढ़ावा मिलेगा अनुदान अनुदान की सरकार कर रही व्यव्स्था निशुल्क मशीन होगी वितरित

 

दिनांक 30 अगस्त 2024

 

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजिन्दर कौर ने बताया है कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष-2024-25 में परम्परागत स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कारीगरों व अन्य व्यक्तियों एवं पिछडे वर्ग के भुर्जी जाति के परम्परागत कारीगरों को आधुनिक पापकॉर्न मेकिंग मशीनें निःशुल्क वितरित कर स्वरोजगार उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। 10 व्यक्तियों को पॉपकार्न मशीन वितरित की जानी है। जिसका चयन जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाना है।

 

अतः उपरोक्त उद्योग में रूचि रखने वाले इच्छुक महिला एवं पुरूष जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य हो, वह अपना आवेदन-पत्र कार्यालय से प्राप्त कर निम्न प्रपत्र- परिवार रजिस्टर की नकल, फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड के साथ समस्त दस्तावेज पूर्ण कर बोर्ड के वेबसाइट upkvib.gob.in की ऑनलाइन सेवाओं के अन्तर्गत “आनलाइन टूलकिट्स पंजीकरण एव आवंटन” के नाम से अपलोड है, जिसमें आनलाइन पंजीकरण कर अपने दस्तावेज सहित आवेदन-पत्र दिनांक-05-09-2024 तक कार्यालय में जमा कर दें। लाभार्थियों का चयन परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में शासन द्वारा गठित चयन कमेटी के द्वारा किया जायेगा। तदोपरान्त चयनित लाभार्थियों को मुख्यालय लखनऊ से पॉपकार्न मेकिंग मशीने प्राप्त होने पर शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार वितरण कराया जायेगा। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, शान्ति सदन, कटरा-बाँदा में सम्पर्क कर एवं मोबाइल नम्बर-9580503143, 7651871625 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक कुमार अवस्थी ने बताया है कि निदेशालय, समाज कल्याण विभाग उ०प्र० लखनऊ द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत वैवाहिक सामग्री की आपूर्ति के लिए दर निर्धारण हेतु ऑनलाइन अल्पकालीन ई-निविदायें दिनांक 20-09-2024 प्रातः 10:00 बजे से निबिदा

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में आगामी 23 जनवरी, 2025 को सड़क सुरक्षा हेतु एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाये जाने के सम्बन्ध

zeestarnews

भीमराव अंबेडकर जी की महापरिनिर्वाण दिवस एवं पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

zeestarnews

Leave a Comment