Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बांटी राहत सामग्री

 

बांदा, 29 अगस्त, 2022-

    आज दिनांक को जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल द्वारा पैलानी तहसील अन्तर्गत शंकरपुरवा, नरी, भाथा व नांदादेव में जाकर बाढ़ पीडितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री में यथा आटा, चावल, दाल, नमक, तेल, हल्दी, मिर्च, गरम मसाला, आलू आदि दिलाकर कुल 50 किलो के पैकेट वितरित किये गये। शंकरपुरवा में बाढ़ प्रभावित कुल 30 परिवारों को 30 पैकेट, ग्राम नरी में 10 परिवारों को 10 पैकेट, ग्राम भाथा में 05 परिवारों को 05 पैकेट तथा ग्राम नांदादेव में 04 परिवारों को 04 पैकेट वितरित किये गये। इस प्रकार कुल 49 परिवारों को 49 पैकेट वितरित किये गये। ग्राम भाथा व नांदादेव में शेष अन्य बाढ़ पीडितों को उपजिलाधिकारी पैलानी द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
   अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एवं उपजिलाधिकारी, बबेरू द्वारा तहसील बबेरू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम औगासी को 38 परिवारों को 38 पैकेट, ग्राम समगरा में 32 परिवारों को 32 पैकेट एवं इटरा बढ़ौनी में 30 परिवारों को 30 पैकेट इस प्रकार कुल 100 पैकेट वितरित किये गये। इसके पूर्व तहसील पैलानी व तहसील बबेरू में उपुर्यक्त परिवारों को राहत सामग्री में यथा लाईया, चना, गुड, मोमबत्ती, दियासलाई, बिस्कुट आदि के पैकेट वितरित किये जा चुके है। इस प्रकार आज तहसील पैलानी व बबेरू जनपद बांदा में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को कुल 149 पैकेट वितरित किये गये।
   आज तहसील पैलानी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा विभाग की 11 टीमें, पशु चिकित्सा विभाग की 03 टीमें लगी हुई है, जो क्रमशः बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में जाकर ग्रामवासियों एवं उनके पशुओं को समुचित इलाज व टीकाकरण कर रही है तथा जहां-जहां बाढ़ के कारण स्कूल बन्द है वहां बेसिक शिक्षा विभाग के टीमें लगाकर उन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिड्डे-मील के अन्तर्गत राशन वितरण किया जा रहा है।
   ग्राम शंकरपुरवा, तहसील पैलानी के बाढ़ से प्रभावित परिवारों द्वारा मांग की गई कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ के पानी से उनके घर गिर जाते है। बाढ प्रभावित व्यक्तियों द्वारा किसी सुरक्षित स्थान पर आवासीय भूमि का पट्टा दिये जाने की मांग की गई। जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल द्वारा मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी, पैलानी को निर्देशित किया गया कि सभी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुये पात्रता की दशा में उपयुक्त एवं ऊंचे स्थान पर आवसीय पट्टे दिये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करायें। ग्राम शंकरपुरवा में ही विधवा, विकलांग एवं वृद्धा पेंशन दिलाये जाने की मांग की गई। शासन की मंशा के अनुसार तत्काल निर्देश दिये गये कि पेंशन के पात्र लोगों को चिन्हित कर उनके की सूची तैयार की जाये तथा उनको पेंशन दिलाये जाने की कार्यवाही की जाये। साथ ही जिन व्यक्तियों की पेंशन बन्द हो गयी उनकी तैयार कर तत्काल पेंशन प्रारम्भ कराये जाने की कार्यवाही की जाये।
   जिला प्रशासन लगातार तहसील पैलानी एवं बबेरू के बाढ़ पीडितों के इलाज व उनके पशुओं के इलाज एवं सभी बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री के वितरण कार्य में लगा हुआ है। आज पैलानी तहसील में कुल 18 नावें तथा तहसील बबेरू में 09 नावें लगाई गई है इस प्रकार कुल 27 नावें कार्य कर रही है। तहसील पैलानी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एस0डी0आर0एफ0 की टीमें भी लगाई गई है जो लगातार कार्य कर रही है। वर्तमान में 46 बाढ़ चौकियां स्थापित है।
   आज केन नदी का जल स्तर 102.20 मी0 है, जो खतरे के निशान से 1.80 मी0 नीचे है तथा यमुना नदी का जल स्तर 101.60 मी0 है जो खतरे के निशान से 1.60 मी0 ऊपर बह रही है। वर्तमान में उक्त दोनों नदियों में जल स्तर घट रहा है।

Related posts

सूचित किया जाता है कि पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्र/छात्राओं हेतु संशोधित समय सारणी निर्धारित की गयी है

zeestarnews

श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह कथा श्रवण सुन भक्त हुए धन्य • कथा व्यास पं.श्री श्रीकृष्ण मिश्र जी की अमृतवाणी से श्रोता हुए भावविभोर 

zeestarnews

क्षेत्रीय सहकारी समिति अतर्रा संचालक मंडल बैठक सम्पन्न*

zeestarnews

Leave a Comment