बां
दा, 15 सितम्बर, 2022-
जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में मासिक विकास कार्यों की समीक्ष बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड पखवाडा के अन्तर्गत गरीब लोंगो को 05 लाख रूपये तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश सी0एम0ओ0 को दिये। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना एवं टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित कराये जाने तथा चिकित्सकों की चिकित्सालयों में उपस्थिति एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रखने के सम्बन्ध में निर्देशित किया। उन्होंने सामुदायिक शौचालय ग्राम पिपरहरी के निर्माण कार्य को गुणवत्तायुक्त रूप से प्रत्येक दशा में 15 दिनों के अन्दर पूर्ण कराये जाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये तथा चेतावनी दी कि निर्धारित समय के अंदर कार्य न पूर्ण होने पर कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आॅपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों में दिव्यांग एवं बालिका शौचालयों का निर्माण कार्य तथा अन्य कार्यों को शत्-प्रतिशत रूप से तेजी के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का भू-लेख अंकन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने तथा फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमित कृषकों को योजना का लाभ समय से दिलाये जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गौवंशों को संरक्षित करने हेतु निर्देशित किया कि गौवंशों को गौवंश संरक्षण केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ रखा जाए एवं उनका चिकित्सीय परीक्षण व टीकाकरण भी समय से कराया जाए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि गौवंश सड़कों व गाॅव में अन्ना घूमते न मिले, गौवंशो को गौशालाओं में संरक्षित किया जाए। उन्होंने नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव के अन्तर्गत जन्म लेने वाली बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना तथा उनके अभिभावकों को वृद्धावस्था, विधवा पेंशन योजना व अन्य योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बाढ क्षेत्र के प्रभावित गाॅवों में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन योजना के पात्र लाभार्थियों को चिन्हित करते हुए योजना से लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने चन्द्रावल व गहरार नदी के किनारे बृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश डी0एफ0ओ0 एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी जसपुरा व नरैनी को दिये।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत निर्माण की जा रही सड़़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ कार्य को समय पर पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मत्स्य अधिकारी कोे निर्देशित किया कि मत्स्य पालन हेतु शत्-प्रतिशत तालाबों के पट्टों का आवंटन मत्स्य पालकों को कराया जाए। उन्होंने प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देश दिये कि उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें तथा निवेश मित्र पोर्टल पर दर्ज सभी शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत स्वरोजगार हेतु पात्र लाभार्थियों को चिन्हित करते हुए योजना से लाभान्वित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने श्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि श्रमिकों का पंजीकरण कराने के कार्य में तेजी लायें तथा सभी कार्यदायी संस्थाओं एवं मनरेगा में कार्य कर रहे श्रमिकों का पंजीकरण कराकर श्रम कल्याण के अन्तर्गत संचालित योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि आई0जी0आर0एस0 एवं मुुख्यमंत्री सन्दर्भों के प्रकरणों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तायुक्त निस्तारण करायें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देेश दिये कि कुपोषित बच्चों को पोषाहार वितरण के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें सुपोषित की श्रेणी में लाया जाए। जिलाधिकारी ने आॅगनबाडी केन्द्रों व प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण आर0बी0एस0के0 की टीमों से कराये जाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
