Zee Star News
Breaking News
Breaking News

दिनांक 17 सितंबर 2022 से 2 अक्टूबर तक सेवा पकवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है

 

बांदा 22 सितंबर 2022-

उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र बांदा ने बताया है कि देश में मा0 प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में दिनांक 17 सितंबर 2022 से 2 अक्टूबर तक सेवा पकवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इ कार्यक्रम के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार जनपद में वोकल फॉर लोकल की अवधारणा के अंतर्गत ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों एवं हस्तशिल्पियों के द्वारा निर्मित उत्पादों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 23 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2022 तक प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक जिला अस्पताल के नवनिर्मित भवन के ग्राउंड फ्लोर के हाल में किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में जनपद बांदा का चयनित ओडीओपी उत्पाद सजर पत्थर शिल्प के उद्यमियों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा अपनी स्टाल लगाई जाएगी। जनपद के सभी सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनी को सफल बनाने व सजर स्टोन के शिल्पियों का उत्साह वर्धन करने में सहयोग प्रदान करें।

 

Related posts

बिसंडा के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर तहसील दिवस के मौके पर बांदा डीएम दीपा रंजन से लगाई न्याय की गुहार

zeestarnews

समाजसेवियों ने अस्पताल की अव्यवस्था पर उठाए सवाल जहां कुत्ते और गोवंश करते हैं मरीजों की निगरानी कर्मचारी मस्त अधिकारी पस्त

zeestarnews

10 जनवरी को मनाया जाएगा फाइलेरिया दिवस दीपा रंजन ने सभी जिला वासियों से बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेने की अपील की

zeestarnews

Leave a Comment