सेवा में,
आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा, उत्तर प्रदेश
विषय- नगर पालिका परिषद बाँदा द्वारा निकाली गई निविदाओं में शासनादेश का उल्लंघन/अनियमितताओं के सम्बन्ध में।
महोदय,
सादर अवगत कराना है कि नगर पालिका परिषद बाँदा के पत्रांक संख्या 488 निर्माण दिनांक 10/11/22 को निविदा प्रकाशित कराई गई है जिसे दिनांक 18/11/2022 को प्रातः 10:00 बजे तक निविदाओ को खोला जाना है उक्त के संदर्भ में सादर अवगत कराना है शासनादेश संख्या 1319/नौ-9-21-45ज/21 दिनांक 30 जून 2021 के पेज संख्या आठ में स्पष्ट उल्लेखित है की 21 दिन के पूर्व 40 लाख से कम तक के टेंडर नहीं कराए जा सकते स्पष्ट हो रहा है की अपर जिलाधिकारी बांदा अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए सदर विधायक से सांठगांठ कर शासनादेश का खुला उल्लंघन कर रहे हैं नगर पालिका परिषद बांदा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रही ।
इस संबंध में यह भी अवगत कराना चाहता हूं कि मेरे द्वारा पूर्व में निविदा का प्रकाशन दिनांक 01/09/22 को प्रकाशित कराया गया था जिसे दिनांक 23/09/22 को खोला जाना था मेरे खिलाफ फर्जी शिकायतें कराकर के निविदा को अपर जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 08/10/22 को निरस्त करा कर पुनः 19/10/ 22 को निविदा प्रकाशन करा कर दिनांक 2 नवंबर 2022 को मात्र 14 दिन में निविदाएं खोल दी गई जो शासनादेश का खुला उल्लंघन कर रही है।
महोदय यह भी अवगत कराना है सदर विधायक अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर अपर जिलाधिकारी बांदा के ऊपर दबाव बनाए हुए हैं तथा पालिका में ठेकेदारों के ऊपर भी दबाव बना रहे हैं पालिका के ठेकेदारों को ऑनलाइन निविदा में प्रतिभाग करने के लिए इस समय सत्ता का दुरुपयोग कर प्रतिभाग ना करने की धमकी दे रहे हैं।
अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त निविदाओं को तत्काल निरस्त किए जाने हेतु आदेश निर्गत करने की कृपा की जाए आपकी अति कृपा होगी।
सादर सहित।
प्रतिलिपि- जिलाधिकारी महोदय बाँदा को आवश्यक सूचनार्थ प्रेषित
भवदीय
बर्खा
स्त अध्यक्ष
