Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्री अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टेेªट सभागार में अक्टूबर, 2022 में आयोजित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर) तथा दस्तक अभियान (07 अक्टूबर से

 

बांदा, 23 सितम्बर, 2022-

  जिलाधिकारी  अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टेेªट सभागार में अक्टूबर, 2022 में आयोजित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर) तथा दस्तक अभियान (07 अक्टूबर स 21 अक्टूबर) तक आयोजित किये जानेे के सम्बन्ध में अन्र्तविभागीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान से सम्बन्धित कार्ययोजना सभी सम्बन्धित विभाग दिनांकः 27 सितम्बर, 2022 तक तथा दस्तक अभियान की कार्ययोजना 05 अक्टूबर, 2022 तक प्रत्येक दशा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संचारी रोंगो तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने आशा व ए0एन0एम0 के माध्यम से संचारी रोग के नियंत्रण हेतु बुखार रोगियों की सूची, क्षय एवं कुष्ठ रोेगियों की सूची, कुपोषित बच्चों व गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करने के साथ आंगनबाडी कार्यकत्रियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं व अति कुपोषित बच्चों को पोषाहार वितरण कराये जाने व उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने न्याय पंचायत स्तर पर हेल्थ वेलनेश सेन्टर बनाये जाने के निर्देश चिकित्सा अधिकारी को दिये।

उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि संचारी रोंगो तथा दिमागी बुखार से सम्बन्धित रोगथाम एवं नियंत्रण गतिविधियों हेतु विभिन्न विभागों के बीच समन्वय हेतु नोडल विभाग का कार्य करेगा। उन्होंने निर्देशित किया कि संचारी रोग से बचाव हेतु उपायों का बृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करायें एवं लोंगो को संचारी रोग के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं ई0ओ0 नगरपालिका को निर्देशित किया कि संचारी रोंगो से बचाव हेतु सुअर पालकों के द्वारा बाडों की साफ-सफाई व उनको बाडों में बन्द रखने की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं नगरपालिका को निर्देशित किया कि एन्टीलार्वा को चिन्हित कर नष्ट करने एवं मच्छरों से बचाव हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेेत्रों में फागिंग करायी जाए। नगर विकास विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में फागिंग करवाना, शुद्ध पेयजल हेतु अशुद्ध जल वाले हैण्ड पम्पों को चिन्हित कर लाल निशान लगाये जाने एवं मच्छरों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान संचालित कराना, नालियों की साफ-सफाई तथा कचरे की उठान करवाना तथा शुद्ध पेयजल की गुणवत्ता के अनुश्रवण के लिए वैक्टीरियोजलाॅजिकल/वायरोलाॅजिकल जांच करवाना, सडकों के किनारे उगी वनस्पतियों की नियमित रूप से सफाई करवाना सुनिश्चित करें। पंचायती राज विभाग/ग्राम विकास विभाग को निर्देशित किया कि 469 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान इस अभियान में अपने-अपने गाॅव के नोडल होंगे।

उन्होंने संचारी रोंगो के बारे मे निरन्तर जागरूकता स्थापित करवाना और ग्राम स्तर पर साफ-सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई तथा घर से जल निकासी हेतु जनजागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार करवाना तथा वी0एच0एस0एन0सी0 के माध्यम से संचारी रोंगो तथा दिमागी बुखार के रोकथाम हेतु ‘‘क्या करें-क्या न करें’’ का सघन प्रचार-प्रसार करवाना सुनिश्चित करें। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराना, जलाशयों एवं नालियों की नियमित सफाई कराना, रूके हुए पानी तथा मच्छरों के प्रजनन की समस्याओं को रोकने के लिए गड्ढों का भराव तथा मकानों के बीच कंकरीट इत्यादि कराना, झाडियों की काट-छांट का कार्य कराना, खुली नालियों को ढकवाना, स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत गाॅव में शौचालय का उपयोग कर ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त बनाये। कृषि एवं सिंचाई विभाग द्वारा जमें हुए पानी में मच्छरों के प्रजनन को रोकने तथा सिचाई के वैकल्पिक उपायों पर अपनी तकनीकी सलाह देना एवं मच्छर रोधी पौधों का उगाया जाना, नहरों तथा तालाबों के किनारे वनस्पतियों को प्रत्येक पखवाडे हटवाना सुनिश्चित करें तथा उद्यान विभाग को निर्देशित किया कि सार्वजनिक उद्यानों एवं विद्यालयों में मच्छर विकार्षी पौधे का रोपण करना सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे  एम0पी0सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0एन0मिश्रा, सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक उपस्थित रहे।

 

Related posts

काशीराम कॉलोनी में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

zeestarnews

3 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने की आवाज बुलंद, धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारी

zeestarnews

जनपद न्यायाधीश डाॅ0 बब्बू सारंग की अध्यक्षता में अखिल भारतीय हिन्दी विधि प्रतिष्ठान जनपद बांदा के तत्वाधान में हिन्दी दिवस समारोह जिला न्यायालय भवन में आयोजित किया गया।

zeestarnews

Leave a Comment