Zee Star News
Breaking News
अन्य

उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, बांदा द्वारा आयोजित होने वाली वोकल फॉर

बांदा जनपद में आज दिनांक 23/09/2022 से 25/09/2022 तक जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, बांदा द्वारा आयोजित होने वाली वोकल फॉ लोकल अवधारणा पर आधारित त्रिदिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला अस्पताल परिसर में जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया गया। यह प्रदर्शनी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17/09/2022 से 02/09/2022 तक आयोजित किए जाने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत की जा रही है। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर श्री सुनील पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष,  संजय सिंह, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, श्री अयोध्या सिंह पटेल, उपाध्यक्ष, बुंदेलखंड विकास परिषद, ,विधायक सदर बांदा के प्रतिनिधि रजत सेठ, संतोष गुप्ता, वरिष्ठ उद्यमी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, श्री अशोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष, जिला आद्योगिक विकास संगठन, श्री संतोष कुमार गुप्ता संतू कार्यक्रम अधिकारी भाजपा, कल्लू सिंह राजपूत, महामंत्री, भाजपा, श्री मनोज जैन, वरिष्ठ उद्यमी एवं उपाध्यक्ष, जिला उद्योग संगठन सहित जिले के अनेक प्रमुख उद्यमी एवं जन सेवक उपस्थित रहे।

 

अपने उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजय सिंह ने कहा कि ओडओपी उत्पाद आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने स्वरोजगार का जो मंत्र वोकल फॉर लोकल के माध्यम से दिया है, उसे सभी को अपनाने की आवश्यकता है। श्री अयोध्या सिंह पटेल जी ने कहा कि स्वदेशी उत्पाद के उत्पादन की आज आवश्यकता है। देश को यदि आत्मनिर्भर बनना है तो स्थानीय उद्यम एवं रोजगार को बढ़ावा देना होगा।

अपने अध्यक्षीय भाषण में बोलते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि नौकरियां सीमित हैं। स्वरोजगार हो ऐसा माध्यम है जो लोगों को आत्मनिर्भर बना सकता है। बांदा जनपद का चयनित ओडीओपी उत्पाद शजर पत्थर शिल्प बांदा जनपद की पहचान है। कठिया गेंहू भी प्राकृतिक खेती की पहचान है। यह ओडीओपी के द्वितीय उत्पाद के रूप में एक बेहतर विकल्प बन सकता है। हमारे शहर के उद्यमी शजर शिल्प की पहचान को विश्व स्तर पर पहुंचाएंगे।

इस कार्यक्रम में 25 से अधिक स्टाल्स लगाई गई थी जिनका निरीक्षण जिलाधिकारी महोदय एवं अन्य सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख शजर उद्यमी मो नजीर बेग, डाo कैलाश चंद्र भट्ट, श्री द्वारिका सोनी, श्री राजेश अग्रवाल, श्री रमाकांत तिवारी, श्री कैलाश जडिया, श्री उमेश कुमार सैनी, मुबीन अहमद , श्री आनंद खरे, श्री मति मधु खरे, श्री अर्जुन गुप्ता, श्री रमेश यादव, श्री संजीव कुमार आदि सहित हस्त शिल्पी खादी ग्रामोद्योग, रेशम विभाग, बैंक आदि विभागों ने स्टॉल लगाई।

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त उद्योग श्री गुरुदेव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉo धीरज सिंह, सहायक सांख्यिकी अधिकारी जिला उद्योग केंद्र बांदा द्वारा किया गया।

 

 

के नव निर्मित भवन के ग्राउंड फ्लोर हॉल में शजर उद्यमियों एवं हस्त शिल्पियों का जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, बांदा की ओर से इस

जिला उद्योग केंद्र, बांदा की ओर से यह ग्रुप ‘एक जनपद एक उत्पाद ‘ हेतु शासन से प्राप्त होने वाली सूचनाओं/योजनाओं के प्रसार हेतु बनाया गया है।

इसका उद्देश्य शजर शिल्प से जुड़े हुए सभी उद्यमियों एवं हस्त शिल्पियों के साथ एक साझा मंच पर जुड़ना एवं उनसे जुड़ी जानकारियां प्रदान करना है।

Related posts

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने दिया ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

zeestarnews

बांदा में अन्ना जानवरों बिजली की समस्या से जूझ रहे किसानों ने शुरू कर दिया भूख हड़ताल

zeestarnews

शक्तिपुत्रपुत्र महाराज जी के बांदा आगमन पर जगह-जगह स्वागत गेट फूल माला आरती के साथ किया स्वागत अभिनंदन

zeestarnews

Leave a Comment