Zee Star News
Breaking News
मनोरंजन

स्पोर्टस कालेजों में रिक्त सीटों पर खेलवार कक्षा 07 व 08 में प्रवेश परीक्षा का आयोजन

 

कीड़ा अधिकारी बांदा ने बताया है कि प्रदेश के तीनो स्पोर्टस कालेजों में रिक्त सीटों पर खेलवार कक्षा 07 व 08 में प्रवेश परीक्षा का आयोजन

कार्यालय उ0प्र0 स्पोर्ट्स कालेजेज सोसाइटी, कुर्सी रोड गुडम्बा लखनऊ के पत्र संख्या 1182 दिनांक 21.08.2022 के क्रम में स्पोर्ट्स कालेजो में प्रवेश परीक्षा 2022-23 के उपरान्त रिक्त सीटो पर खेलवार जैसे एथलेटिक्स बालक, बैडमिटन बालक/बालिका, क्रिकेट बालक, फुटबाल बालक, जिम्नास्टिक बालक/बालिका, हांकी बालक/बालिका, जूडो बालिका, कबडडी बालक, कुश्ती बालक/बलिका, तैराकी बालक, वालीबाल बालक/बालिका, में कक्षा 07 एवं 08 में भरा जायेगा इन रिक्त सीटो को भरे जाने के लिए मुख्य चयन प्रवेश परीक्षा खेलवार स्पोट्स कालेजो में आयोजित होगी जिसकी शारीरिक एवं स्क्लि एवं खेल परीक्षा दिनांक 30.09 2022 व 01.10.2022 को कराई जायेगी। स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में एथलेटिक्स बालक, बैडमिटन बालक/बालिका, क्रिकेट बालक, फुटबाल बालक हांकी बालक/बालिका, वालीबाल बालक/बालिका का चयन ट्रायल्स किया जायेगा। तथा स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर में कुश्ती बालक/बलिका, जिम्नास्टिक बालक/बालिका का चयन ट्रायल्स किया जायेगा। तथा स्पोर्ट्स कालेज सैफई में तैराकी बालक, कबडडी बालक, का चयन ट्रायल्स किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स के लिए फार्म स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ से मिलेगा। कक्षा 07 में प्रवेश हेतु अभ्यार्थी की आयु 10 वर्ष से 13 वर्ष तक अर्थात दिनांक 01.04.2009 से पहले 31.03.2012 के बाद न हो। तथा कक्षा 08 में प्रवेश हेतु अभ्यार्थी की आयु 11 वर्ष से 14 वर्ष तक अर्थात दिनांक 01.04.2008 से पहले 31.03.2012 के बाद न हो। आयु के सम्बंध में जैविक आयु प्रमाण पत्र सम्बन्धित जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत मूल रूप में आवेदन फार्म के साथ लगा होना चाहिए। और अधिक जानकारी के लिए कार्यलय दिवस में जिला खेल कार्यालय बांदा में सम्पर्क कर सकते है।

Related posts

साइकिल ट्रैक उखाड़ने पर सपा का प्रदर्शन: कलक्ट्रेट में दिया ज्ञापन, नारेबाजी कर ट्रैक को दुरुस्त कराने की मांग की

cradmin

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा श्री अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत सतत् विकास लक्ष्य, ग्राम पंचातय विकास योजना एवं पंचायत डेवलपमेंट इन्डेक्स विषयक जनपद स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुआ

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आईजीआरएस सन्दर्भों एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को ई डिस्ट्रिक मैनेजर के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया

zeestarnews

Leave a Comment