Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैलीज्योतिषदेश-विदेशमनोरंजनवातावरणसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

मोंठ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी: दो दर्जन घायल चार गंभीर, जालौन से चिरगांव दर्शन करने जा रहे थे

मोंठ19 मिनट पहले

कॉपी लिंकहादसे में घायल श्रद्धालु - Dainik Bhaskar

हादसे में घायल श्रद्धालु

झांसी जिले के पूॅछ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर ढेरी की पुलिया के पास श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप पलट गई। जिसमें करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चार की हालत को गंभीर देखते हुए झांसी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला पूॅछ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर ढेरी की पुलिया के पास का है। जहां एट जिला जालौन से पिकअप लोडर यूपी 92 टी 6329 के माध्यम से चिरगांव थाना क्षेत्र के कुचबंदिया बाबा मंदिर के लिए सभी श्रद्धालु जा रहे थे। जैसे ही वह पिकअप में सवार होकर निकले तभी पूॅछ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर ढेरी की पुलिया के पास पिकअप असंतुलित होकर रोड पर पलट गई।

करीब दो दर्जन लोग घायल

इस घटना में पिकअप में सवार महिला पुरुष बच्चों समेत करीब 2 दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पूॅछ थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। फिलहाल घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आनन-फानन में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों की टीम ने शुरु किया उपचार

जहां चिकित्सकों की टीम ने महिला पुरुष और घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। फिलहाल सभी के इलाज के बाद करीब 4 लोगों की हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में मण्डल स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई

zeestarnews

जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता व गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए डीएम दीपा रंजन 

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने उ0प्र0पुलिस भर्ती परीक्षा को जनपद में सकुशलढंग से आयोजित कराये जाने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने आज रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ,बांदा

zeestarnews

Leave a Comment