उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाच अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने की कार्यवाही आफलाइन माध्यम से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने के लिए फार्म-6बी हार्ड कापी में मतदाताओं से प्राप्त किये जाने हेतु बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा दिनांक 01-08-2022 से घर-घर भ्रमण किया जा रहा है। यदि कोई मतदाता अपना आधार नम्बर नहीं देना चाहता है तो उसका नाम मतदाता सूची से अपमार्जित नहीं किया जायेगा, वह इसके अतिरिक्त 11 अन्य पहचान पत्रों में से किसी 1 को विकल्प के रूप में बीएलओ को दे सकता है।
उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत चतुर्थ विशेष अभियान दिनांक 25-9-2022 (रविवार) को विशेष कैम्प का प्रत्येक मतदेय स्थलों पर आयोजित किया जायेगा, जिसमें समस्त बी०एल0ओ0 तथा सुपरवाईजर्स अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहेगें । मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाता अपना आधार नम्बर अथवा अन्य विकल्प बी०एल0ओ0 को फार्म-6 बी भरकर उपलब्ध करायेगें। उक्त के अतिरिक्त यदि विशेष कैम्प दिवस पर कोई मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल/विलोपन/संशोधन करना चाहता है अथवा नया/संशोधित मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करना चाहता है, तो उसे आयोग द्वारा नवीनतम फार्म-6, 7, 8 उपलब्ध कराया जाये तथा सम्बन्धित फार्मो को भरने में बूथ लेविल अधिकारियो द्वारा उनकी सहायता की जायेगी। मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाता स्वंय भी वोटर हेल्पलाइन एप, एवं eci.gov.in के एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से फार्म 6बी भरकर प्रमाणीकरण कर स्वयं भी कर सकते