Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर निर्माण एवं विकास कार्यों की सीडीओ ने की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

 

दिनांक: 21 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर निर्माण एवं विकास कार्यों की सीडीओ ने की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

बाँदा, 21 अगस्त 2026। जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

🔹 निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा के प्रमुख बिंदु

स्टेडियम निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने तथा कबड्डी कोर्ट का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

ऋषि वेदव्यास की जन्मस्थली के पर्यटन विकास कार्य, यमुना नदी में स्नान घाट/सुविधाओं के निर्माण तथा सिद्ध बाबा आश्रम के पर्यटन विकास कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

हाईस्कूल सिंगपुर के निर्माण, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की कार्यशाला, तथा अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बाँदा में 100 शैय्या क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बाँदा में 60 सीट क्षमता वाले नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

रनगढ़ किले के पर्यटन विकास, रिवर फ्रंट निर्माण तथा राजकीय इंटर कॉलेज के पुनर्गठन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

बिसंडा नगर पंचायत की पेयजल योजना को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था को दिए गए।

उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों, जिसमें 30 क्षमता की दो बैरक एवं 30 मीटर एंक्लोजर वॉल सहित अन्य कार्य शामिल हैं, को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

बबेरू बस स्टेशन, होमगार्ड विभाग के मंडल कार्यालय, उच्चीकृत इंटरमीडिएट कॉलेज ग्राम पाखरौली तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

बाँदा–तिंदवारी–सुमेरपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

नलकूप पुनर्निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए डीडीओ को सभी नलकूपों की ब्लॉकवार सूची तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

झील के पूर्व में बारात घर के निर्माण तथा कालिंजर में बस स्टेशन के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को दिए गए।

🔹 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के विकास कार्यों की समीक्षा

निर्माण कार्यों की समीक्षा के पश्चात मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों एवं योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति खराब पाए जाने पर वेतन रोकने के निर्देश तथा प्रगति बढ़ाने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।

फैमिली आईडी की प्रगति अपेक्षित स्तर पर न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। खराब प्रगति वाले ब्लॉक में अपेक्षित सुधार न होने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

पंचायती राज विभाग में 14वें एवं 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने तथा लापरवाही की स्थिति में वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पर्यटन विकास एवं गोवंश संरक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।

गोवंश में लम्पी रोग की रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अंडा उत्पादन में वृद्धि के लिए संबंधित विभाग को प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी पात्र छात्र को छात्रवृत्ति का लाभ मिलने में समस्या नहीं होनी चाहिए और कोई भी पात्र बच्चा योजना से वंचित न रहे।

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अपेक्षित सुधार लाने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। जिन परियोजनाओं में कार्य की गति धीमी है, उनमें तत्काल तेजी लाकर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण कराते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

Related posts

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में मंडल आयुक्त कार्यालय में, स्वतंत्र विद्यालय वित्तपोषित अधिनियम 2018 की समिति की बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी ने आज विकास खण्ड बडोखरखुर्द के उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट बन्धापुरवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट तिन्दवारा का औचक निरीक्षण किया

zeestarnews

Leave a Comment